Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
फतेहपुर में अवैध संबंधों के चलते भाई ने बहन की कर दी हत्या: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध रखने वाली विवाहिता की उसके ही भाई ने हत्या कर दी. आरोपी ने जंगल में गला दबाकर बहन की जान ली, शव कुएं में फेंका और पूरी रात वहीं बैठा रहा. अगले दिन खुद पुलिस चौकी पहुंचकर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Fatehpur Murder Sister: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है. यहां एक भाई ने अपनी ही बहन की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह दूसरी जाति के युवक से प्रेम करती थी और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी थी. हत्या के बाद आरोपी ने शव को कुएं में फेंक दिया और पूरी रात घटनास्थल के पास बैठा रहा. सुबह होते ही वह पुलिस चौकी पहुंचा और हत्या का खुलासा करते हुए सरेंडर कर दिया.

फतेहपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात

जिले के थरियांव थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक भाई ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी. हत्या के पीछे वजह बहन का दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है. घटना के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की, बल्कि खुद पुलिस चौकी पहुंचकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब पुलिस को पता चला कि मृतका की शादी एक महीने पहले ही हुई थी और वह चौथी की रस्म के लिए मायके आई हुई थी. परिवार के भीतर चल रहे विवाद ने आखिरकार एक बेटी की जान ले ली और एक परिवार को हमेशा के लिए बिखेर दिया.

शादी के बाद प्रेमी के साथ चली गई थी युवती

मृतका के पिता के अनुसार उनकी बेटी की शादी एक मई को राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. शादी के बाद चौथी की रस्म के लिए वह मायके आई थी. इसी दौरान वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी. परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, जिसके बाद करीब तीन दिन बाद 16 मई को वह वापस लौटी.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते के बाद युवती को दोबारा उसके ससुराल भेज दिया गया था. हालांकि ससुराल पहुंचने के बाद भी वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करती रही. यही बात उसके परिवार, विशेषकर भाई को स्वीकार नहीं थी. परिवार के भीतर इस बात को लेकर लगातार तनाव बना हुआ था.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

अहमदाबाद से घर लौटा भाई, बहन को समझाने पहुंचा ससुराल

परिजनों के मुताबिक बहन की जिद की जानकारी मिलने पर उसका भाई अहमदाबाद से गांव वापस आया था. वह अपनी बहन को समझाने और परिवार की इज्जत का हवाला देकर उसे मायके लाने के लिए ससुराल पहुंचा. शुरू में उसने बहन को समझाने की कोशिश की, लेकिन बहन अपने फैसले पर अड़ी रही.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

इसके बाद भाई बहन को लेकर गांव की ओर लौटने लगा. रास्ते भर दोनों के बीच बातचीत होती रही, लेकिन प्रेम संबंधों और दूसरी जाति के लड़के साथ रहने पर विवाद बढ़ता गया. परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा और बहन की इच्छा के बीच पैदा हुआ टकराव आगे चलकर एक जघन्य अपराध में बदल गया.

जंगल के रास्ते में हुआ विवाद, कुएं के पास की हत्या

पुलिस के अनुसार गांव लौटते समय जंगल के रास्ते में दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया. जंगल में बने एक पुराने कुएं के पास उसने बहन का मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने शव को उसी कुएं में फेंक दिया. हालांकि हत्या करने के बाद आरोपी भाई वहां से भागा नहीं. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह पूरी रात कुएं के पास ही बैठा रहा.

पुलिस चौकी पहुंचकर खुद किया सरेंडर

शनिवार सुबह करीब आठ बजे आरोपी हसवा चौकी पहुंचा और पुलिसकर्मियों को पूरी घटना की जानकारी दी. उसने खुद स्वीकार किया कि उसने अपनी बहन की हत्या की है. आरोपी के इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

थाना प्रभारी शमशेर बहादुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. कुएं से शव को बाहर निकाला गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक भी मौके पर पहुंचे.

जातीय रिश्ते को लेकर था विरोध, आरोपी ने कबूला जुर्म

जानकारी के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन जिस युवक से प्रेम करती थी वह कसाई बिरादरी से था, जबकि उनका परिवार यादव समाज से है. आरोपी का कहना था कि उसने बहन को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही.

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी ने स्वयं पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार किया है. मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us