Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: खड़े डंपर से टकराई बारातियों से भरी बस, 24 घायल, स्कूल संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा

फतेहपुर में बारातियों से भरी स्कूली बस डंपर से टकराई 24 घायल: Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया. गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव से लौट रही बरातियों से भरी एक स्कूली बस बंवारा पेट्रोल पंप के पास खड़े डंपर से टकरा गई. हादसे में 24 लोग घायल हो गए, जबकि पांच लोगों को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है. मामले में एआरटीओ की तहरीर पर स्कूल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शादी समारोह से लौट रही बारात की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बरातियों से भरी एक स्कूल बस सड़क किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस दिन में स्कूल वाहन के रूप में चलती थी और रात में बुकिंग पर बारात लेकर गई थी. पुलिस और एआरटीओ की जांच के बाद अब स्कूल संचालक और चालक की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

राहुल की बारात लेकर लौट रही थी बस, हुआ हादसा

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी राहुल की बारात किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव गई थी. शादी समारोह देर रात तक चलता रहा. इसके बाद बुधवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच बरातियों से भरी बस वापस लौट रही थी.

बस जैसे ही गाजीपुर थाना क्षेत्र के बंवारा पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क किनारे खड़े एक डंपर से जा भिड़ी, जानकारों की माने तो चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बस के अंदर बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई. कई लोग सीटों से नीचे गिर पड़े जबकि कुछ लोग आगे की तरफ दब गए.

हादसे में बच्चे समेत 24 लोग घायल, 5 हैलेट रैफर

हादसे में सत्यम (6) पुत्र शिव प्रसाद, शिव प्रसाद, बेसड़ी गांव निवासी श्रीराम, सचिन (15) पुत्र शिवनारायण, रामनरायण, रामनरेश, रमेशचंद्र, दुर्गेश, श्याम, अजीत, राजा, सुरेश, घनश्याम, रामसिंह, सुमित, सुल्तान, सज्जन, नीरज, शिवनरेश, मोहन, धनपाल, श्यामू और नरेशचंद्र सहित कुल 24 लोग घायल हो गए.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई. सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया. गंभीर रूप से घायल बस चालक सुल्तान, रामनरेश, रमेशचंद्र, शिवप्रसाद और श्रीराम की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और गांव के लोगों की भीड़ जुट गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

स्कूली बस से गई थी बारात, अचानक हुई घटना

जांच में सामने आया कि हादसे का शिकार हुई बस एक स्कूल वाहन थी. नियमों के अनुसार स्कूली वाहनों को निजी बुकिंग या बारात ढोने के काम में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. बावजूद इसके कई स्कूल संचालक दिन में बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद रात में उन्हीं बसों को बुकिंग पर भेज देते हैं.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

इस मामले में भी शुरुआती जांच में चालक को झपकी आना हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है. हादसे ने एक बार फिर स्कूल वाहनों के गलत इस्तेमाल और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

एआरटीओ की तहरीर पर स्कूल संचालक पर मुकदमा

घटना की जानकारी मिलने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा मौके पर पहुंचे और बस की जांच की. जांच में बस के कागजात सही पाए गए, लेकिन स्कूल बस को बारात ढोने में लगाए जाने को नियमों का उल्लंघन माना गया. इसके बाद एआरटीओ की तहरीर पर कार्रवाई शुरू की गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि लापरवाही से बस चलाने और बरातियों के परिवहन के आरोप में एआर इंटर कॉलेज गाजीपुर के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की वजह से होना प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर डंपर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं सपा के वरिष्ठ नेता सिमौर निवासी संतोष द्विवेदी ने घटना की जांच करते हुए पीड़ितों के साथ न्याय की मांग की है. साथ ही दोषी डंपर संचालक पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है.

07 May 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: खड़े डंपर से टकराई बारातियों से भरी बस, 24 घायल, स्कूल संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शादी समारोह से लौट रही बारात की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बरातियों से भरी एक स्कूल बस सड़क किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस दिन में स्कूल वाहन के रूप में चलती थी और रात में बुकिंग पर बारात लेकर गई थी. पुलिस और एआरटीओ की जांच के बाद अब स्कूल संचालक और चालक की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

राहुल की बारात लेकर लौट रही थी बस, हुआ हादसा

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी राहुल की बारात किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव गई थी. शादी समारोह देर रात तक चलता रहा. इसके बाद बुधवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच बरातियों से भरी बस वापस लौट रही थी.

बस जैसे ही गाजीपुर थाना क्षेत्र के बंवारा पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क किनारे खड़े एक डंपर से जा भिड़ी, जानकारों की माने तो चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद बस के अंदर बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई. कई लोग सीटों से नीचे गिर पड़े जबकि कुछ लोग आगे की तरफ दब गए.

हादसे में बच्चे समेत 24 लोग घायल, 5 हैलेट रैफर

हादसे में सत्यम (6) पुत्र शिव प्रसाद, शिव प्रसाद, बेसड़ी गांव निवासी श्रीराम, सचिन (15) पुत्र शिवनारायण, रामनरायण, रामनरेश, रमेशचंद्र, दुर्गेश, श्याम, अजीत, राजा, सुरेश, घनश्याम, रामसिंह, सुमित, सुल्तान, सज्जन, नीरज, शिवनरेश, मोहन, धनपाल, श्यामू और नरेशचंद्र सहित कुल 24 लोग घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई. सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया. गंभीर रूप से घायल बस चालक सुल्तान, रामनरेश, रमेशचंद्र, शिवप्रसाद और श्रीराम की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और गांव के लोगों की भीड़ जुट गई.

स्कूली बस से गई थी बारात, अचानक हुई घटना

जांच में सामने आया कि हादसे का शिकार हुई बस एक स्कूल वाहन थी. नियमों के अनुसार स्कूली वाहनों को निजी बुकिंग या बारात ढोने के काम में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. बावजूद इसके कई स्कूल संचालक दिन में बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद रात में उन्हीं बसों को बुकिंग पर भेज देते हैं.

इस मामले में भी शुरुआती जांच में चालक को झपकी आना हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है. हादसे ने एक बार फिर स्कूल वाहनों के गलत इस्तेमाल और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

एआरटीओ की तहरीर पर स्कूल संचालक पर मुकदमा

घटना की जानकारी मिलने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा मौके पर पहुंचे और बस की जांच की. जांच में बस के कागजात सही पाए गए, लेकिन स्कूल बस को बारात ढोने में लगाए जाने को नियमों का उल्लंघन माना गया. इसके बाद एआरटीओ की तहरीर पर कार्रवाई शुरू की गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि लापरवाही से बस चलाने और बरातियों के परिवहन के आरोप में एआर इंटर कॉलेज गाजीपुर के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की वजह से होना प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर डंपर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं सपा के वरिष्ठ नेता सिमौर निवासी संतोष द्विवेदी ने घटना की जांच करते हुए पीड़ितों के साथ न्याय की मांग की है. साथ ही दोषी डंपर संचालक पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चों की कहासुनी ने बड़ा विवाद...
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Follow Us