Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर थाना न्यूज़: मां-बेटे ने मिलकर पिता को लगाया 50 लाख का चूना ! तिकड़म जान कर रह जाएंगे भौचक्के

फतेहपुर थाना न्यूज़: मां-बेटे ने मिलकर पिता को लगाया 50 लाख का चूना ! तिकड़म जान कर रह जाएंगे भौचक्के
फतेहपुर में मां-बेटे ने मिलकर पिता को लगाया 50 लाख का चूना : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक मां बेटे ने मिलकर अपने ही पिता को 50 लाख का चूना लगा दिया और बाद में इस घटना को चोरी बताते हुए रफा-दफा करने की कोशिश की. घटना सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के आवास विकास (Awas Vikas) की है. पुलिस ने जो खुलासा किया उससे सब लोग भौचक्के रह गए.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में चोरी के एक ऐसे मामले का पुलिस ने खुलासा किया है जिससे सभी ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा ली है. मामला शहर के सबसे पॉश इलाके आवास विकास (Awas Vikas) का है.

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड सेना के कैप्टन के घर 50 लाख की चोरी से चारो ओर हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचते ही शक हो गया और कई टीमें लगाकर कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया. 

ऑनलाइन सट्टे के चक्कर में मां-बेटे ने रची झूठी कहानी 

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के आवास विकास के रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन हरिशंकर सिंह चौहान के घर मंगलवार को 50 लाख की चोरी से चारो ओर हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस को कैप्टन घर की तीसरी मंजिल पर ले गए और बताया कि बक्से के अंदर 50 लाख रुपए रखे थे जो कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए निकाले थे.

पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो पता चला कि चोर ने सिर्फ पैसे निकाले हैं जबकि बहुत सा कीमती सामान सोना चांदी वहीं रखा था. पति ने बताया कि बक्से की चाभी पत्नी के पास ही रहती है. बताया जा रहा है कि घटना की जांच करते हुए पुलिस को शक हुआ क्योंकि कमरे में जाने का और कोई दरवाजा भी नहीं था.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीमें लगाई. जानकारी के मुताबिक पुलिस कुछ देर बाद फिर घर पहुंची और बेटे रमन सिंह और अन्य परिजनों को लेकर थाने पहुंचीं तो सभी ने फैलाई गई झूठी बात कबूल कर ली.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

सट्टा गेम में हार गया 1.40 लाख रुपए, पिता से बचने के लिए फैलाई झूठी खबर 

मर्चेंट नेवी में काम करने वाले रमन सिंह को ऑनलाइन गेम डेल्टा 999 खेलने की आदत पड़ चुकी थी. बताया जा रहा है पिछले दो सालों में उसने अपनी सैलरी के 80 लाख रुपए भी हार चुका था. 10 लाख रुपए जीते भी थे लेकिन बाद में वो भी हार गया.

जानकारी के मुताबिक घर में जमीन खरीदने के लिए पिता हरिशंकर ने 50 लाख रुपए रखे थे. रमन को जब भी पैसे की जरूरत होती तो अपनी मां से चाभी लेकर पैसे निकाल लेता. बताया जा रहा है कि जब पूरे पैसे खत्म हो गए और हरिशंकर ने रजिस्ट्री की बात कही तो बेटा घबरा गया और मां को पूरी बात बताई.

एएसपी विजय शंकर मिश्र बताते हैं कि तब मां-बेटे ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए मनघड़ंत कहानी रच डाली. उन्होंने कहा कि इसके लिए पांच टीमें लगाकर मामले का पर्दाफास किया गया. जानकारी के मुताबिक हरिशंकर सिंह चौहान की ओर से किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई और घर पर ही मामले को निपटा दिया गया जिसकी वजह से किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है.

Latest News

Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
आज 26 सितंबर 2026 से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है. हिंदू धर्म में अगले 15 दिन पितरों के तर्पण,...
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

Follow Us