Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में 14 सालों से जमा बुद्धराज बाबू हटाया गया ! इस एक्सईन का था राइट हैंड

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में 14 सालों से जमा बुद्धराज बाबू हटाया गया ! इस एक्सईन का था राइट हैंड
फतेहपुर बिजली विभाग का बाबू बुद्घराज : File Photo

Fatehpur News In Hindi

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (PuVV NL) ने बीते 28 जून को कई जिलों में कार्यरत 17 कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया था. स्थानांतरण की सूची में फतेहपुर (Fatehpur) जनपद का बुद्धराज बाबू भी शामिल है जो बीते 14 सालो से अपनी कुर्सी नहीं छोड़ रहा था.

Fatehpur UPPCL News: चुनावी आचार संहिता समाप्त होते ही सभी विभागों में तेजी से ट्रांसफर शुरू हो गए हैं. उत्तर प्रदेश का बिजली विभाग भी इससे पीछे नहीं रहा. बताया जा रहा है पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में भी लगातार ट्रांसफर की प्रक्रिया जारी है पहले 18 से अधिक अधिशासी अभियंताओं के तबादले किए गए उसके बाद अलग-अलग जनपदों में सालो से जमे 17 कर्मचारियों को भी हटाया गया.

फतेहपुर (Fatehpur) जनपद का बुधराज बाबू भी इसबार बच नहीं सका. जानकारी के मुताबिक बुद्धराज पिछले 14 सालो से एक ही जगह पर बना हुआ था.

अधिकारियों का चहेता रहा है बाबू बुद्धराज 

फतेहपुर (Fatehpur) के बिजली विभाग (UPPCL) में तैनात बाबू बुद्धराज शहर के जयराम नगर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि साल 2010 से वह फतेहपुर में ही तैनात रहा है. जानकारी के मुताबिक बाबू हमेशा अधिकारियों का चहेता है.

सेटिंग में माहिर बुद्धराज का वाराणसी ट्रांसफर होने के बाद भी गृह जनपद छोड़ने को राजी नहीं था इसके लिए उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया लेकिन उसको निराशा हांथ लगी और मजबूरन उसको यहां से रिलीव करना पड़ा. 

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

भ्रष्ट अधिकारी रामसनेही का दाहिना हांथ था बुद्धराज

फतेहपुर (Fatehpur) के विद्युत वितरण खंड प्रथम में तत्कालीय रहे अधिशाषी अभियंता रामसनेही यादव (Ram Sanehi Yadav) का बाबू बुद्घराज दाहिना हांथ बताया जाता था.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त रामसनेही की संलिप्तता को लेकर अभी भी विभागीय जांच प्रक्रिया में है. सूत्रों की माने तो जब तक रामसनेही की नियुक्ति जनपद में रही तब तक उसकी सारी सेटिंग बुद्धराज बाबू ही करता था इसलिए अधिकारियों का हमेशा चहेता रहा है बाबू

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

नोट: खबरों से जुड़े कुछ तथ्य राष्ट्रीय सहारा के आधार पर लिखे गए हैं 

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us