Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के प्रकरण में प्रबंधक राकेश त्रिवेदी पर जमकर बरसे संतोष द्विवेदी: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष द्विवेदी ने विद्यालय संचालक और मामले में आरोपी राकेश त्रिवेदी गंभीर आरोप लगाए हैं. संतोष द्विवेदी ने राकेश त्रिवेदी को 'शिक्षा माफिया' बताते हुए उनके विद्यालयों में छात्रों के साथ मारपीट, जुर्माना और जबरन वसूली जैसे आरोप लगाए हैं. उन्होंने खागा में छात्रा की मौत की पुरानी घटना का भी जिक्र किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी. उन्होंने भाजपा के एक मंत्री पर राकेश त्रिवेदी को बचाने का आरोप भी लगाया है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम स्थित सरस्वती बाल मंदिर के छात्र तेजस द्विवेदी की मौत का मामला अब राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा भी बन गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष द्विवेदी ने विद्यालय के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं. उन्होंने राकेश त्रिवेदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'शिक्षा माफिया' करार दिया और कहा कि उनके विद्यालयों में लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. संतोष द्विवेदी ने प्रशासन से पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है.

तेजस की मौत के बाद राकेश त्रिवेदी पर बरसे संतोष द्विवेदी

तेजस द्विवेदी की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई के बीच सपा नेता संतोष द्विवेदी ने राकेश त्रिवेदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राकेश त्रिवेदी से जुड़े विद्यालयों में छात्रों के साथ मारपीट, जुर्माना और जबरन वसूली जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं.

संतोष द्विवेदी ने कहा कि तेजस की मौत की घटना ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका आरोप है कि विद्यालयों को शिक्षा देने के स्थान पर कथित तौर पर वसूली का जरिया बनाया जा रहा है.

राकेश त्रिवेदी की अब पोल खुल गई है

सपा नेता ने राकेश त्रिवेदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अब उनकी गतिविधियां सामने आ रही हैं. उन्होंने दावा किया कि फतेहपुर के अलावा बांदा और कौशांबी जनपद में भी राकेश त्रिवेदी से जुड़े कई विद्यालय संचालित होते हैं.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

संतोष द्विवेदी ने आरोप लगाया कि इन विद्यालयों में लगातार अलग-अलग घटनाएं सामने आती रही हैं. उन्होंने कहा कि तेजस द्विवेदी की मौत का मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

खागा की छात्रा की मौत का भी किया जिक्र

संतोष द्विवेदी ने अपने बयान में खागा क्षेत्र में हुई एक पुरानी घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राकेश त्रिवेदी के विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने विद्यालय से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

उन्होंने इस घटना को तेजस द्विवेदी की मौत से जोड़ते हुए कहा कि लगातार ऐसी घटनाओं पर गंभीरता से सवाल उठाए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि तेजस अपने घर का इकलौता चिराग था.. जो विद्यालय के जुल्म का शिकार हो गया.

विद्यालय को लूट का अड्डा बना रखा है

सपा नेता संतोष द्विवेदी ने राकेश त्रिवेदी पर विद्यालय को कथित तौर पर 'लूट का अड्डा' बनाए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों से किसी भी तरह की जबरन वसूली या अनुशासन के नाम पर मारपीट की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

छुट्टी के दिन भी विद्यालय खुलने का आरोप

संतोष द्विवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि राकेश त्रिवेदी प्रशासन के आदेशों की परवाह नहीं करते. उन्होंने दावा किया कि छुट्टी के दिनों में भी उनके विद्यालय खुले रहते हैं.

सपा नेता ने प्रशासन से ऐसे मामलों की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

भाजपा मंत्री पर भी लगाया बचाने का आरोप

अपने बयान में संतोष द्विवेदी ने एक भाजपा मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक भाजपा मंत्री राकेश त्रिवेदी को बचाने में लगे हुए हैं और इसी वजह से पुलिस कार्रवाई करने से डर रही है.

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

संतोष द्विवेदी ने साफ कहा कि तेजस द्विवेदी की मौत के मामले में प्रशासन को निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी दबाव में काम नहीं होना चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी की ओर से आंदोलन किया जाएगा.

तेजस मौत मामले में पुलिस जांच जारी

तेजस द्विवेदी की मौत के मामले में पुलिस पहले ही प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि नामजद प्रबंधक राकेश त्रिवेदी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने स्कूल और आसपास के CCTV फुटेज जुटाए हैं. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के ऊपरी सीने और पेट के हिस्से में चोट के साथ कुछ पसलियों में फ्रैक्चर का उल्लेख किया गया है. पुलिस अब इन चोटों के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए क्राइम सीन री-क्रिएट कराने और मेडिकल बोर्ड से विशेषज्ञ राय लेने की तैयारी में है.

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us