Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ'त ! परिजनों ने लगाया ह'त्या का आरोप

Fatehpur News: फतेहपुर में ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ'त ! परिजनों ने लगाया ह'त्या का आरोप
फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हत्या : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ससुराल गए युवक का गांव के बाहर शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के महावतपुर असहट की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में ससुराल गए युवक की बुधवार गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया. युवक के परिजनों ने बहू और मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

घटना किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के महावतपुर असहट की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

पांच साल पहले हुई थी युवक की शादी 

फतेहपुर (Fatehpur) के असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के केवटारा मजरे सातों जोगा निवासी अमित निषाद (25) पुत्र विजय निषाद की शादी लगभग पांच वर्ष पहले किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव की सुमन के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी के 1 साल तक दोनों ख़ुशी-ख़ुशी एक साथ रह रहे थे. लेकिन उसके बाद आपस में झगड़े होने लगे.

जानकारी के मुताबिक झगड़ा इतना हुआ कि सुमन अपने मायके चली गई और पति समेत ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया. बताया जा रहा है कि सुमन की चार साल की बेटी भी उसी के साथ रहती है. 

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

दावत में गया था ससुराल सुबह मिला शव 

अमित मंगलवार रात अपने ससुराल के पड़ोस में रहने वाले मामा के घर दावत पर गया था. बताया जा रहा अमित शराब का लती है और नशे की हालत में वह अपने ससुराल पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा. मामला बढ़ता देख सुमन ने पुलिस को सूचना दे दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक अमित कहीं चला गया था.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

जानकारी के मुताबिक अमित के परिजन भी उसे रात में खोजने आए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. बताया जा रहा है बुधवार सुबह गांव के बाहर अमित का शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं अमित के परिजन ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

थाना प्रभारी हेमंत मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा है कि मृतक के साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी अभी पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us