Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Snake News In Hindi: नौ बार तुम्हें काटूंगा 8 बार तू बच जाएगा ! कोई नहीं बचा पाएगा तुझे, जानिए फतेहपुर की रहस्यमय घटना

Fatehpur Snake News In Hindi: नौ बार तुम्हें काटूंगा 8 बार तू बच जाएगा ! कोई नहीं बचा पाएगा तुझे, जानिए फतेहपुर की रहस्यमय घटना
फतेहपुर के विकास दुबे को सातवीं बार सांप ने काटा : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में विकास दुबे (Vikas Dubey) को सांप (Snake) ने सातवीं बार अपना निशाना बनाया है. जिले के प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में उसे भर्ती किया गया है. जानिए इस रहस्यमयी घटना के एक और खुलासे के बारे में

Fatehpur Snake News In Hindi: यूपी के फतेहपुर में विकास दुबे (Vikas Dubey) के ऊपर लगातार काले सांप (Black Snake) का हमला एक रहस्य बना हुआ है. गुरुवार को सातवीं बार सांप ने उसको निशाना बनाया है. विकास दुबे (Vikas Dubey) उसी अस्पताल में फिर से भर्ती किया गया जहां पहले छः बार पहले ठीक हो चुका है.

बताया जा रहा है कि युवक को आईसीयू में रखा गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घबराए परिजनों ने सरकार से भी मदद मांगी है. 

9वीं बार तुझे काटूंगा और अपने साथ ले जाऊंगा, कोई नहीं बचा पाएगा तुझे 

विकास दुबे (Vikas Dubey Snake) को इस बार गुरुवार को सांप ने चाचा के घर में फिर से काट लिया है. पहले सांप शनिवार और रविवार को ही निशाना बनाता था. विकास ने मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि सांप उसके सपने में आया था और कह रहा था कि...

मैं तुम्हे 9 बार काटूंगा 8 बार तू किसी तरह बच जाएगा लेकिन नवीं बार तुम्हारी मौत निश्चित है. मैं तुम्हें अपने साथ ले जाऊंगा और कोई तंत्र मंत्र तुझे बचा नहीं पाएगा.

बताया जा रहा है कि सांप काटने से पहले विकास की बाईं आंख फड़कने लगती थी और उसे आभास हो जाता था कि सांप (Snake) उसे काटने वाला है. 

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

fatehpur_vikas_dubey_snake_attack_news_yugantar_pravah
विकास दुबे फाइल फोटो

विकास दुबे के पीछे पड़ा है रहस्यमयी सांप, पिछले 40 दिनों में 7वीं बार काटा

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के सौंरा गांव (Saura Village) निवासी विकास दुबे (Vikas Dubey) पिछले 40 दिनों से एक काले सांप (Black Snake) से परेशान हैं. सांप लगातार विकास का पीछा कर रहा है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

पहली बार दो जून की रात करीब नौ बजे सांप ने काटा घबराए परिजन उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए वहां इलाज के बाद वो ठीक हो गया. घर वापस आया तो 10 जून की रात को विकास को फिर से सांप ने काट लिया. परिजन फिर से उसी अस्पताल लेकर गए और वो ठीक होकर वापस आ गया. तीसरी और चौथी बार भी यही हुआ बार-बार काला सांप उसे कटता और उसे अस्पताल में अचेत अवस्था में ले जाना पड़ता और ठीक होकर वह घर आ जाता.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

पांचवी बार उसे राधानगर मौसी के घर ले जाया गया जहां सांप ले उसे फिर डस लिया. ठीक होकर चाचा के घर रुका तो छठवीं बार शनिवार को सांप ने चाचा के घर में काट लिया और फिर गुरुवार को सातवीं बार चाचा घर पर ही दूसरे हांथ में काट लिया. घटना के बाद परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए हैं इस बार उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज जारी है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us