Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPSC EPFO APFC Result 2024: फतेहपुर की विप्लवी बनी असिस्टेंट कमिश्नर ! गांव में ख़ुशी की लहर, जानिए लोगों ने क्या कहा

UPSC EPFO APFC Result 2024: फतेहपुर की विप्लवी बनी असिस्टेंट कमिश्नर ! गांव में ख़ुशी की लहर, जानिए लोगों ने क्या कहा
विप्लवी सिंह फाइल फोटो : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में विप्लवी सिंह (Viplavi Singh) के असिस्टेंट कमिश्नर प्रोविडेंट फंट परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद उनके गांव में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है. जानिए कितनी रैंक मिली है.

UPSC EPFO APFC 2023 Final Result: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इस परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं.

आपको बतादें कि यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद के लिए 159 उम्मीदवारों की सिफारिश की है. यूपी (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) की रहने वाली विप्लवी सिंह (Viplavi Singh) ने इस परीक्षा में 108वीं रैंक अर्जित करके जनपद का नाम रोशन किया है.

UPSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर विप्लवी ने जनपद का बढ़ाया मान

फतेहपुर (Fatehpur) के कीर्ति खेड़ा गांव की मूलरूप से रहने वाली विप्लवी सिंह (Viplavi Singh) ने UPSC EPFO APFC परीक्षा उत्तीर्ण करके असिस्टेंट कमिश्नर प्रोविडेंट फंड बन गईं हैं उनको 108वीं रैंक मिली है.

बताया जा रहा है कि विप्लवी अतुल सिंह चौहान की पुत्री हैं. उनकी सफलता के बाद बाद गांव में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है. नाते रिश्तेदारों सहित क्षेत्र के लोग बधाई देने के लिए उनके घर जा रहे हैं. 

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

बेटियां बढ़ा रही हैं हमारे जनपद का गौरव 

फतेहपुर में विप्लवी सिंह के असिस्टेंट कमिश्नर बनने के बाद लोगों में ख़ुशी दिखाई पड़ रही है वहीं लोग उन्हें अपने क्षेत्र का गौरव बता रहे हैं. उनके क्षेत्र के रहने वाले और फतेहपुर बजरंग दल के सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने कहा कि विप्लवी की सफलता पर उनको और जनपद वासियों को नाज है उसने हमारा मान सम्मान बढ़ाया है. धर्मेंद्र कहते हैं कि हम सभी को बेटियों को खूब पढ़ना चाहिए जिससे देश की प्रगति हो सके.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us