Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता पति समेत 23 पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, परिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप

फतेहपुर में भाजपा नेता समेत 23 पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर भाजपा नेता पति समेत 23 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, पारिवारिक जेठ ने भी बहू पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. सदर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने भाजपा नेता पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला की तहरीर पर पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, इसी परिवार से जुड़े एक अन्य पक्ष ने भी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

शादी के बाद से शुरू हुआ उत्पीड़न का आरोप

एफआईआर के अनुसार सिविल लाइंस मोहल्ला निवासी अंकिता शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शादी 27 फरवरी 2019 को अभिषेक शुक्ला के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया. छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाने लगी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता का कहना है कि उसे कई बार आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया गया. पीड़िता ने बताया कि ससुराल में उसका सम्मान नहीं किया गया और लगातार दहेज को लेकर ताने दिए जाते रहे. महिला का आरोप है कि वह लंबे समय तक इस उत्पीड़न को सहती रही, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते चले गए.

गर्भावस्था के दौरान मारपीट का गंभीर आरोप

अंकिता शुक्ला ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती थी और गंभीर रूप से बीमार पड़ी, तब इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी. इस दौरान जब उसने अपने पति से मदद मांगी, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. आरोप है कि पति ने लात-घूंसे और जूतों से पीटा.

Read More: Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा

महिला का कहना है कि उस समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष ने कोई सहानुभूति नहीं दिखाई. पीड़िता के अनुसार, यह घटना उसके जीवन का सबसे दर्दनाक दौर रही, जिसने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ दिया.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

पिता से मारपीट और पूरे परिवार को धमकी

महिला ने बताया कि 6 जनवरी 2026 को वह अपने पिता के जन्मदिन पर मायके गई थी. उसी दिन जब वह दवाइयां और सब्जी लेने बाजार गई, तब उसके पति ने उसके पिता के साथ मारपीट की. आरोप है कि घर के बाहर 15 से 20 लोग मुंह बांधकर घूम रहे थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. अंकिता का कहना है कि उसकी मां, भाई और बहन को जान से मारने की धमकी दी गई. इसके अलावा उसे और उसके पति को संपत्ति से बेदखल किए जाने से जुड़े कागजात भी दिखाए गए.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

भाजपा नेता पति ने बताया आरोप निराधार

मीडिया में दिए बयान के मुताबिक मामले में नामजद भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला झूठा है और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है.

उनका दावा है कि पारिवारिक विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. अभिषेक शुक्ला ने कहा कि पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी. पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और निष्पक्ष विवेचना की जा रही है.

पारिवारिक जेठ ने भी बहू पर दर्ज कराया मुकदमा

इसी विवाद के बीच परिवार का एक और पक्ष सामने आया है. सदर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि चौराहा के पास रहने वाले आलोक कुमार शुक्ला ने अपनी पारिवारिक बहू अंकिता द्विवेदी निवासी कटरा अब्दुलगनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोप है कि 5 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे बहू ने उनके घर आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी गई. हालांकि, अंकिता द्विवेदी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है.

09 Jan 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता पति समेत 23 पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, परिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. सदर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने भाजपा नेता पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला की तहरीर पर पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, इसी परिवार से जुड़े एक अन्य पक्ष ने भी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

शादी के बाद से शुरू हुआ उत्पीड़न का आरोप

एफआईआर के अनुसार सिविल लाइंस मोहल्ला निवासी अंकिता शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शादी 27 फरवरी 2019 को अभिषेक शुक्ला के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया. छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाने लगी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता का कहना है कि उसे कई बार आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया गया. पीड़िता ने बताया कि ससुराल में उसका सम्मान नहीं किया गया और लगातार दहेज को लेकर ताने दिए जाते रहे. महिला का आरोप है कि वह लंबे समय तक इस उत्पीड़न को सहती रही, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते चले गए.

गर्भावस्था के दौरान मारपीट का गंभीर आरोप

अंकिता शुक्ला ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती थी और गंभीर रूप से बीमार पड़ी, तब इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी. इस दौरान जब उसने अपने पति से मदद मांगी, तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. आरोप है कि पति ने लात-घूंसे और जूतों से पीटा.

महिला का कहना है कि उस समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष ने कोई सहानुभूति नहीं दिखाई. पीड़िता के अनुसार, यह घटना उसके जीवन का सबसे दर्दनाक दौर रही, जिसने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ दिया.

पिता से मारपीट और पूरे परिवार को धमकी

महिला ने बताया कि 6 जनवरी 2026 को वह अपने पिता के जन्मदिन पर मायके गई थी. उसी दिन जब वह दवाइयां और सब्जी लेने बाजार गई, तब उसके पति ने उसके पिता के साथ मारपीट की. आरोप है कि घर के बाहर 15 से 20 लोग मुंह बांधकर घूम रहे थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. अंकिता का कहना है कि उसकी मां, भाई और बहन को जान से मारने की धमकी दी गई. इसके अलावा उसे और उसके पति को संपत्ति से बेदखल किए जाने से जुड़े कागजात भी दिखाए गए.

भाजपा नेता पति ने बताया आरोप निराधार

मीडिया में दिए बयान के मुताबिक मामले में नामजद भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला झूठा है और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है.

उनका दावा है कि पारिवारिक विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. अभिषेक शुक्ला ने कहा कि पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी. पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और निष्पक्ष विवेचना की जा रही है.

पारिवारिक जेठ ने भी बहू पर दर्ज कराया मुकदमा

इसी विवाद के बीच परिवार का एक और पक्ष सामने आया है. सदर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि चौराहा के पास रहने वाले आलोक कुमार शुक्ला ने अपनी पारिवारिक बहू अंकिता द्विवेदी निवासी कटरा अब्दुलगनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरोप है कि 5 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे बहू ने उनके घर आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी गई. हालांकि, अंकिता द्विवेदी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चों की कहासुनी ने बड़ा विवाद...
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Follow Us