Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बाइकों की भिड़ंत से 4 युवकों की मौत, दो को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप

फतेहपुर में सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे के पास बांदा टांडा मार्ग पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Accident In Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने चार घरों के चिराग बुझा दिए. शुक्रवार देर रात ललौली थाना क्षेत्र के बांदा टांडा मार्ग पर बहुआ कस्बे के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

आमने सामने भिड़ीं बाइकें, सड़क पर बिखर गया मंजर

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात बहुआ कस्बे के समीप बांदा टांडा मार्ग पर दो बाइकें तेज रफ्तार में आमने सामने आ गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक पर सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े. उसी वक्त पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें संभलने का मौका दिए बिना रौंदता हुआ निकल गया. कुछ ही पलों में सड़क खून से सन गई और मौके पर अफरातफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग चीख पुकार सुनकर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौके पर मौत

हादसे में ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव निवासी सौरभ द्विवेदी पुत्र भैयालाल और बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई निवासी गजराज पाल पुत्र रामसनेही की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक का पहिया दोनों युवकों के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही सांसें थम गईं. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

गंभीर रूप से घायल दो युवकों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

दूसरी बाइक पर सवार सिंधाव निवासी आकाश यादव पुत्र धर्मपाल और उमेश पाल पुत्र सुखराज हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया. रास्ते में ही एक युवक की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया. दूसरे युवक को कानपुर रेफर किया गया, लेकिन वह भी रास्ते में ही जिंदगी की जंग हार गया. चारों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया.

Read More: 3 दिन का अल्टीमेटम देकर टली एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 26 मई से फिर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

परिजनों में कोहराम, गांवों में पसरा सन्नाटा

चार युवकों की एक साथ मौत से सिधाव और दुगरेई गांवों में गम का माहौल है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. किसी मां ने अपना बेटा खोया तो किसी परिवार का सहारा छिन गया. ग्रामीणों का कहना है कि बांदा टांडा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुट गई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

21 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बाइकों की भिड़ंत से 4 युवकों की मौत, दो को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप

Accident In Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने चार घरों के चिराग बुझा दिए. शुक्रवार देर रात ललौली थाना क्षेत्र के बांदा टांडा मार्ग पर बहुआ कस्बे के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दो युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

आमने सामने भिड़ीं बाइकें, सड़क पर बिखर गया मंजर

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात बहुआ कस्बे के समीप बांदा टांडा मार्ग पर दो बाइकें तेज रफ्तार में आमने सामने आ गईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक पर सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े. उसी वक्त पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उन्हें संभलने का मौका दिए बिना रौंदता हुआ निकल गया. कुछ ही पलों में सड़क खून से सन गई और मौके पर अफरातफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग चीख पुकार सुनकर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौके पर मौत

हादसे में ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव निवासी सौरभ द्विवेदी पुत्र भैयालाल और बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई निवासी गजराज पाल पुत्र रामसनेही की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक का पहिया दोनों युवकों के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही सांसें थम गईं. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

गंभीर रूप से घायल दो युवकों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

दूसरी बाइक पर सवार सिंधाव निवासी आकाश यादव पुत्र धर्मपाल और उमेश पाल पुत्र सुखराज हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया. रास्ते में ही एक युवक की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया. दूसरे युवक को कानपुर रेफर किया गया, लेकिन वह भी रास्ते में ही जिंदगी की जंग हार गया. चारों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया.

परिजनों में कोहराम, गांवों में पसरा सन्नाटा

चार युवकों की एक साथ मौत से सिधाव और दुगरेई गांवों में गम का माहौल है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. किसी मां ने अपना बेटा खोया तो किसी परिवार का सहारा छिन गया. ग्रामीणों का कहना है कि बांदा टांडा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुट गई है.

Latest News

Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
उत्तर प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार...
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

Follow Us