Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फेरे से पहले भौंक उठा विवाद! फतेहपुर में कुत्ते की एंट्री से टूटी शादी, मैरिज हॉल बना अखाड़ा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक कुत्ते की एंट्री ने तुड़वाई शादी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

यूपी के फतेहपुर में एक शादी समारोह उस वक्त विवाद का अखाड़ा बन गया, जब मंडप के पास पहुंचे एक पालतू कुत्ते को लेकर वर और वधू पक्ष आमने सामने आ गए. मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप लिया, चार लोग घायल हुए और आखिरकार शादी टूट गई.

Fatehpur UP Dog Marriage: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से आई यह घटना सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन इसने एक शादी को पूरी तरह खत्म कर दिया. खागा क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में फेरे से पहले कुत्ते की मौजूदगी पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि लाठी घूंसे चले, महिलाएं चीखती रहीं और अंत में दोनों पक्षों ने शादी न करने का फैसला कर लिया.

मंडप से पहले विवाद का प्रवेश

खागा क्षेत्र के कैनाल स्थित मैरिज हॉल में 19 फरवरी की रात शादी का माहौल अपने चरम पर था. वरमाला हो चुकी थी और रात करीब तीन बजे वैवाहिक रस्मों की तैयारी चल रही थी. बैंड की धुन, रिश्तेदारों की हलचल और फेरे की तैयारियों के बीच किसी ने सोचा भी नहीं था कि कहानी का सबसे अहम किरदार एक पालतू कुत्ता बनने वाला है.

बताया जा रहा है कि कन्या पक्ष के साथ आया यह कुत्ता अचानक मंडप के आसपास घूमने लगा. किसी को यह सामान्य लगा, तो किसी को यह धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन. यहीं से शुरू हुई बहस, जिसने कुछ ही मिनटों में शादी को विवाद में बदल दिया.

कहासुनी से हाथापाई में उतरी बात

पहले कुत्ते को हटाने की बात कही गई. फिर आवाजें ऊंची होने लगीं. आरोप प्रत्यारोप शुरू हुए और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. वर पक्ष ने इसे अपमान बताया, तो वधू पक्ष ने इसे बेवजह का तूल देने का आरोप लगाया.

Read More: Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना

हालात इतने बिगड़े कि मैरिज हॉल में मौजूद लोगों को खुद को कमरों में बंद करना पड़ा. महिलाएं बीच बचाव की कोशिश करती रहीं, लेकिन शोर और गुस्से में उनकी आवाज दबती चली गई. शादी का मंडप देखते ही देखते अखाड़े में बदल गया.

Read More: UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल

चार घायल और अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

मारपीट इतनी उग्र हो गई कि महिला समेत चार लोग घायल हो गए. किसी को सिर में चोट आई तो किसी को हाथ और पैर में. अफरा तफरी के बीच मैरिज हॉल संचालक ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया.

Read More: फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. शादी का जो माहौल खुशी और रस्मों के लिए था, वह स्ट्रेचर और पुलिस सायरन की आवाजों में बदल चुका था.

पुलिस के सामने हुआ समझौता, टूटी शादी

कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल के अनुसार कुत्ते को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जो मारपीट में बदल गया. पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी समझौते का रास्ता चुना, लेकिन यह समझौता शादी बचाने के लिए नहीं, बल्कि शादी खत्म करने के लिए था. गुरुवार को दोनों परिवारों ने साफ कर दिया कि अब यह विवाह नहीं होगा. एक दूसरे को दिए गए उपहार और आभूषण लौटा दिए गए और रिश्ते की डोर वहीं टूट गई, जहां फेरे होने थे.

जब शादी पर भारी पड़ा एक कुत्ता

घटना के बाद इलाके में यही चर्चा रही कि जहां विवाह जैसे पवित्र संस्कार को केंद्र में होना चाहिए था, वहां एक कुत्ते की एंट्री ने पूरे आयोजन को पटरी से उतार दिया. यह मामला सिर्फ एक जानवर की मौजूदगी का नहीं, बल्कि गुस्से, अहंकार और संयम की कमी का भी उदाहरण बन गया.

लोग व्यंग्य में कहने लगे कि इस शादी में न कुंडली मिली, न विचार, बस कुत्ते ने आकर फैसला सुना दिया. फतेहपुर की यह शादी अब रस्मों के लिए नहीं, बल्कि अजीबोगरीब वजह से टूटने के लिए याद की जाएगी.

21 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

फेरे से पहले भौंक उठा विवाद! फतेहपुर में कुत्ते की एंट्री से टूटी शादी, मैरिज हॉल बना अखाड़ा

Fatehpur UP Dog Marriage: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से आई यह घटना सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन इसने एक शादी को पूरी तरह खत्म कर दिया. खागा क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में फेरे से पहले कुत्ते की मौजूदगी पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि लाठी घूंसे चले, महिलाएं चीखती रहीं और अंत में दोनों पक्षों ने शादी न करने का फैसला कर लिया.

मंडप से पहले विवाद का प्रवेश

खागा क्षेत्र के कैनाल स्थित मैरिज हॉल में 19 फरवरी की रात शादी का माहौल अपने चरम पर था. वरमाला हो चुकी थी और रात करीब तीन बजे वैवाहिक रस्मों की तैयारी चल रही थी. बैंड की धुन, रिश्तेदारों की हलचल और फेरे की तैयारियों के बीच किसी ने सोचा भी नहीं था कि कहानी का सबसे अहम किरदार एक पालतू कुत्ता बनने वाला है.

बताया जा रहा है कि कन्या पक्ष के साथ आया यह कुत्ता अचानक मंडप के आसपास घूमने लगा. किसी को यह सामान्य लगा, तो किसी को यह धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन. यहीं से शुरू हुई बहस, जिसने कुछ ही मिनटों में शादी को विवाद में बदल दिया.

कहासुनी से हाथापाई में उतरी बात

पहले कुत्ते को हटाने की बात कही गई. फिर आवाजें ऊंची होने लगीं. आरोप प्रत्यारोप शुरू हुए और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. वर पक्ष ने इसे अपमान बताया, तो वधू पक्ष ने इसे बेवजह का तूल देने का आरोप लगाया.

हालात इतने बिगड़े कि मैरिज हॉल में मौजूद लोगों को खुद को कमरों में बंद करना पड़ा. महिलाएं बीच बचाव की कोशिश करती रहीं, लेकिन शोर और गुस्से में उनकी आवाज दबती चली गई. शादी का मंडप देखते ही देखते अखाड़े में बदल गया.

चार घायल और अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

मारपीट इतनी उग्र हो गई कि महिला समेत चार लोग घायल हो गए. किसी को सिर में चोट आई तो किसी को हाथ और पैर में. अफरा तफरी के बीच मैरिज हॉल संचालक ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया.

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. शादी का जो माहौल खुशी और रस्मों के लिए था, वह स्ट्रेचर और पुलिस सायरन की आवाजों में बदल चुका था.

पुलिस के सामने हुआ समझौता, टूटी शादी

कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल के अनुसार कुत्ते को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जो मारपीट में बदल गया. पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी समझौते का रास्ता चुना, लेकिन यह समझौता शादी बचाने के लिए नहीं, बल्कि शादी खत्म करने के लिए था. गुरुवार को दोनों परिवारों ने साफ कर दिया कि अब यह विवाह नहीं होगा. एक दूसरे को दिए गए उपहार और आभूषण लौटा दिए गए और रिश्ते की डोर वहीं टूट गई, जहां फेरे होने थे.

जब शादी पर भारी पड़ा एक कुत्ता

घटना के बाद इलाके में यही चर्चा रही कि जहां विवाह जैसे पवित्र संस्कार को केंद्र में होना चाहिए था, वहां एक कुत्ते की एंट्री ने पूरे आयोजन को पटरी से उतार दिया. यह मामला सिर्फ एक जानवर की मौजूदगी का नहीं, बल्कि गुस्से, अहंकार और संयम की कमी का भी उदाहरण बन गया.

लोग व्यंग्य में कहने लगे कि इस शादी में न कुंडली मिली, न विचार, बस कुत्ते ने आकर फैसला सुना दिया. फतेहपुर की यह शादी अब रस्मों के लिए नहीं, बल्कि अजीबोगरीब वजह से टूटने के लिए याद की जाएगी.

Latest News

UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड
उत्तर प्रदेश में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने की तैयारी तेज हो गई है. करीब 300 किलोमीटर लंबे...
25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल
Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे, हमलावर नसीरे बेस्ट ढेर
24 मई का राशिफल: किस राशि पर आएगा संकट, किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
UP के इस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड: प्लेटफार्म बदलते ही मची अफरा-तफरी, 2 डिप्टी स्टेशन मास्टर सस्पेंड
UP में ग्रामीणों ने खुद बना डाला पुल: फिर जागा सिस्टम ! अब 27 करोड़ से होगा निर्माण, 40 सालों से थी मांग

Follow Us