Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: प्रधानी की खूनी रंजिश का 16 साल बाद फैसला, 18 लोगों को उम्रकैद, 5 की हो चुकी है मौत

फतेहपुर में 16 साल पहले प्रधानी के रंजिश से पट्टीशाह गांव हुआ था लाल, अब 13 को उम्रकैद की सजा: Image Credit Original Source

फतेहपुर के हथगाम ब्लॉक स्थित पट्टीशाह गांव में वर्ष 2009 में हुई चर्चित हत्या के मामले में 16 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया. अपर जिला जज पूजा विश्वकर्मा ने 18 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी. मुख्य आरोपी बसपा नेता मजहर हैदर नकवी समेत पांच की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रधानी चुनाव की रंजिश से उपजा एक खूनी संघर्ष आखिरकार न्याय के मुकाम तक पहुंच गया. 24 नवंबर 2009 को दिनदहाड़े हुई नफीस की हत्या के मामले में अदालत ने लंबी सुनवाई के बाद 18 लोगों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. यह मामला कभी दोस्ती से दुश्मनी और फिर खून की जंग में बदल गया था. मामले में सुनवाई के दौरान 5 आरोपियों की मौत भी हो चुकी है.

दोस्ती से दुश्मनी तक, गांव की राजनीति बनी खूनी संघर्ष

हथगाम ब्लॉक के गंगा किनारे बसे पट्टीशाह गांव में कभी मजहर हैदर नकवी उर्फ मज्जू मियां और शरीफ सेठ की गहरी दोस्ती मिसाल मानी जाती थी. लेकिन प्रधानी चुनाव की राजनीति ने रिश्तों को जहर में बदल दिया. वर्ष 2008 में मजहर हैदर नकवी, उनके पुत्र रियाज अतहर और गनर शमशाद पर गोलियों से हमला हुआ. इस हमले में पुत्र और गनर की मौत हो गई जबकि बसपा नेता घायल हुए. इसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच खून का बदला खून से लेने की कसम खाई गई और देखते ही देखते पूरी घटना खूनी रंजिश में तब्दील हो गई.

24 नवंबर 2009, दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया नफीस

पुत्र और गनर की हत्या से आक्रोशित बसपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर 24 नवंबर 2009 को साजिश रची. गांव के बाहर पहले से घेरेबंदी की गई. जैसे ही शरीफ सेठ का भाई नफीस वहां पहुंचा, उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. नफीस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शरीफ सेठ गंभीर रूप से घायल हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया और पट्टीशाह गांव सुर्खियों में आ गया.

अदालत में 16 साल तक चली कानूनी जंग

मामले की सुनवाई वर्षों तक चलती रही. गवाहों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और परिस्थितिजन्य तथ्यों को अदालत में पेश किया गया. शुक्रवार को अपर जिला जज पूजा विश्वकर्मा ने जब फैसला सुनाया तो कचहरी परिसर में सन्नाटा पसर गया. अदालत ने माना कि हत्या पूर्व नियोजित थी और सामूहिक साजिश के तहत अंजाम दी गई. दोष सिद्ध होने के बाद अदालत ने सभी जीवित आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता के गवाह पर हमला ! सपा नेता हाजी रजा समेत 9 पर FIR, दो गिरफ्तार

इन दोषियों को मिली उम्रकैद लगा जुर्माना

अदालत ने शाहिद रजा, सिकंदर, सलमान, सीमाब, मोबीन, गय्यूर, मशरूर, फरहान अब्बास, असगर अली, रुकनुद्दीन निवासी पट्टीशाह तथा रमेश और मोहम्मद हई निवासी नरौली थाना सुल्तानपुर को उम्रकैद की सजा सुनाई. सभी दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत 3-3 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया.

Read More: फतेहपुर से बंगाल के डीजीपी तक का सफर: जानिए कौन हैं IPS सिद्धनाथ गुप्ता जिनकी रणनीति पर टिका है चुनाव

मुख्य आरोपी समेत पांच की हो चुकी मौत

इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी बसपा नेता मजहर हैदर नकवी उर्फ मज्जू मियां समेत सगीर, अमीन, तेग अली, नसीम घोषी और चंद्रभूषण की सुनवाई के दौरान ही मृत्यु हो चुकी थी. अदालत के रिकॉर्ड में इन्हें भी दोषी माना. 16 साल पहले इस घटना ने क्षेत्र को झकझोर दिया था.

Read More: CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर

नाबालिग आरोपी का मामला जुवेनाइल कोर्ट में लंबित

मामले में एक आरोपी नाबालिग भी था. कानून के प्रावधानों के अनुसार उसका मुकदमा जुवेनाइल कोर्ट में अलग से चल रहा है. इसी कारण उसे इस फैसले में शामिल नहीं किया गया. अब उसकी सजा जुवेनाइल न्याय बोर्ड के निर्णय पर निर्भर करेगी. अदालत ने कहा कि न्याय प्रक्रिया उम्र और कानूनी प्रावधानों के अनुसार अलग-अलग लागू होती है.

मजबूत पैरवी से 16 साल बाद मिला न्याय

अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता तारिक फरीदी, जगदीश सिंह उर्फ जालिम, दीपक सिंह चौहान और जितेंद्र सिंह चौहान ने प्रभावी दलीलें दीं. शासकीय अधिवक्ता प्रमिल श्रीवास्तव और देवेंद्र भदौरिया ने साक्ष्य और गवाहों के आधार पर मजबूत पक्ष रखा. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार पीड़ित परिवार को न्याय मिला और 16 साल पुरानी खूनी रंजिश का पटाक्षेप हुआ.

21 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: प्रधानी की खूनी रंजिश का 16 साल बाद फैसला, 18 लोगों को उम्रकैद, 5 की हो चुकी है मौत

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रधानी चुनाव की रंजिश से उपजा एक खूनी संघर्ष आखिरकार न्याय के मुकाम तक पहुंच गया. 24 नवंबर 2009 को दिनदहाड़े हुई नफीस की हत्या के मामले में अदालत ने लंबी सुनवाई के बाद 18 लोगों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. यह मामला कभी दोस्ती से दुश्मनी और फिर खून की जंग में बदल गया था. मामले में सुनवाई के दौरान 5 आरोपियों की मौत भी हो चुकी है.

दोस्ती से दुश्मनी तक, गांव की राजनीति बनी खूनी संघर्ष

हथगाम ब्लॉक के गंगा किनारे बसे पट्टीशाह गांव में कभी मजहर हैदर नकवी उर्फ मज्जू मियां और शरीफ सेठ की गहरी दोस्ती मिसाल मानी जाती थी. लेकिन प्रधानी चुनाव की राजनीति ने रिश्तों को जहर में बदल दिया. वर्ष 2008 में मजहर हैदर नकवी, उनके पुत्र रियाज अतहर और गनर शमशाद पर गोलियों से हमला हुआ. इस हमले में पुत्र और गनर की मौत हो गई जबकि बसपा नेता घायल हुए. इसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच खून का बदला खून से लेने की कसम खाई गई और देखते ही देखते पूरी घटना खूनी रंजिश में तब्दील हो गई.

24 नवंबर 2009, दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया नफीस

पुत्र और गनर की हत्या से आक्रोशित बसपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर 24 नवंबर 2009 को साजिश रची. गांव के बाहर पहले से घेरेबंदी की गई. जैसे ही शरीफ सेठ का भाई नफीस वहां पहुंचा, उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. नफीस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शरीफ सेठ गंभीर रूप से घायल हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया और पट्टीशाह गांव सुर्खियों में आ गया.

अदालत में 16 साल तक चली कानूनी जंग

मामले की सुनवाई वर्षों तक चलती रही. गवाहों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और परिस्थितिजन्य तथ्यों को अदालत में पेश किया गया. शुक्रवार को अपर जिला जज पूजा विश्वकर्मा ने जब फैसला सुनाया तो कचहरी परिसर में सन्नाटा पसर गया. अदालत ने माना कि हत्या पूर्व नियोजित थी और सामूहिक साजिश के तहत अंजाम दी गई. दोष सिद्ध होने के बाद अदालत ने सभी जीवित आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई.

इन दोषियों को मिली उम्रकैद लगा जुर्माना

अदालत ने शाहिद रजा, सिकंदर, सलमान, सीमाब, मोबीन, गय्यूर, मशरूर, फरहान अब्बास, असगर अली, रुकनुद्दीन निवासी पट्टीशाह तथा रमेश और मोहम्मद हई निवासी नरौली थाना सुल्तानपुर को उम्रकैद की सजा सुनाई. सभी दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत 3-3 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया.

मुख्य आरोपी समेत पांच की हो चुकी मौत

इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी बसपा नेता मजहर हैदर नकवी उर्फ मज्जू मियां समेत सगीर, अमीन, तेग अली, नसीम घोषी और चंद्रभूषण की सुनवाई के दौरान ही मृत्यु हो चुकी थी. अदालत के रिकॉर्ड में इन्हें भी दोषी माना. 16 साल पहले इस घटना ने क्षेत्र को झकझोर दिया था.

नाबालिग आरोपी का मामला जुवेनाइल कोर्ट में लंबित

मामले में एक आरोपी नाबालिग भी था. कानून के प्रावधानों के अनुसार उसका मुकदमा जुवेनाइल कोर्ट में अलग से चल रहा है. इसी कारण उसे इस फैसले में शामिल नहीं किया गया. अब उसकी सजा जुवेनाइल न्याय बोर्ड के निर्णय पर निर्भर करेगी. अदालत ने कहा कि न्याय प्रक्रिया उम्र और कानूनी प्रावधानों के अनुसार अलग-अलग लागू होती है.

मजबूत पैरवी से 16 साल बाद मिला न्याय

अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता तारिक फरीदी, जगदीश सिंह उर्फ जालिम, दीपक सिंह चौहान और जितेंद्र सिंह चौहान ने प्रभावी दलीलें दीं. शासकीय अधिवक्ता प्रमिल श्रीवास्तव और देवेंद्र भदौरिया ने साक्ष्य और गवाहों के आधार पर मजबूत पक्ष रखा. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार पीड़ित परिवार को न्याय मिला और 16 साल पुरानी खूनी रंजिश का पटाक्षेप हुआ.

Latest News

25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल 25 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को दर्पण देख कर करें यात्रा ! जानिए सभी राशियों का राशिफल
25 मई 2026 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सतर्कता दोनों लेकर आया है. चंद्रमा की...
Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ट्रंप अंदर मौजूद थे, हमलावर नसीरे बेस्ट ढेर
24 मई का राशिफल: किस राशि पर आएगा संकट, किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
UP के इस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड: प्लेटफार्म बदलते ही मची अफरा-तफरी, 2 डिप्टी स्टेशन मास्टर सस्पेंड
UP में ग्रामीणों ने खुद बना डाला पुल: फिर जागा सिस्टम ! अब 27 करोड़ से होगा निर्माण, 40 सालों से थी मांग
फर्जी मार्कशीट के सहारे 10 साल तक बनी रहीं टीचर, STF जांच में खुला खेल, फतेहपुर BSA ने किया सस्पेंड

Follow Us