Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के कलयुगी पिता ने बेटियों को बनाया ह'वस का शिकार ! दो साल से करता रहा दु'ष्कर्म

Fatehpur News: फतेहपुर के कलयुगी पिता ने बेटियों को बनाया ह'वस का शिकार ! दो साल से करता रहा दु'ष्कर्म
फतेहपुर के कलयुगी पिता की करतूत बेटियों को बनाया शिकार (प्रतीकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक कलयुगी पिता पर उसकी ही बेटी ने दुष्कर्म (Father Rape Daughter) का आरोप लगाया है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है. बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक कलयुगी पिता की ऐसी करतूत सामने आई है जिसको जान कर आप माथा पकड़ लेंगे. साथ ही आप सोचेंगे कि क्या ऐसे भी पिता समाज में होते हैं? मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले का है.

जहां नाबालिग लड़की ने अपनी पिता की हैवानित से तंग आकर पुलिस को तहरीर दी है. बताया जा रहा है कि जब सदर कोतवाली में लड़की ने शिकायत की तो पुलिस भी सोंचने पर मजबूर हो गई. शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है. 

पिछले दो साल से नाबालिग बेटी से पिता करता रहा हैवानियत 

फतेहपुर (Fatehpur) के असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र का मूल निवासी गुरुशरण उर्फ बउआ (46) काफी समय से सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में रह रहा है. तहरीर के मुताबिक इंटरमीडिएट की नाबालिग छात्रा ने अपने ही पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पिता नशे का आदी है.

fatehpur_rapist_father_arrested_yugantar_pravah
फतेहपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता गुरुशरण उर्फ बउआ : Image Credit Police

पिछले दो वर्षों से वो उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है. जब वो 16 साल की हुई तो आरोपी दिन में कई बार उसको हैवानियत का शिकार बनाने लगा. विरोध करने पर डंडे से पीटता था. छात्रा ने तहरीर के माध्यम से बताया कि मेरी 14 वर्षीय छोटी बहन है जो की कक्षा 9 की छात्रा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

उसके साथ भी पिता ने एक दिन जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया जिसको वो बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसका विरोध करने लगी तो दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी. छात्रा ने मुताबिक उसने अपनी बहन के साथ खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ गलत काम करना चाहता है और ऐसा ना करने पर जान से मारने की धमकी देता है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

पत्नी घरों में करती है झाडू पोंछा, पिता करता रहा दुष्कर्म 

जानकारी के मुताबिक आरोपी गुरु शरण उर्फ बउआ की पत्नी घरों में झाडू पोंछा लगाने का काम करती है और बेटियों को पढ़ा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता दिन भर शराब के नशे में रहता है और जब भी मौका मिलता अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

पिता की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने पुलिस की शरण ली. सदर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह बताते हैं कि बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और दोनों नाबालिग लड़कियों का मेडिकल कराया गया है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us