Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर का टॉप 10 अपराधी, 35 की उम्र में 40 मुकदमें ! बीस हज़ार के इनामी बदमाश को एक साल से खोज रही थी पुलिस

फतेहपुर पुलिस के एनकाउंटर में पकड़ा गया टॉप 10 अपराधी रिज़वान : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में टॉप 10 अपराधियों की सूची में नाम दर्ज कराने वाले हिस्ट्रीशीटर रिजवाज को हथगाम और SOG पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. शातिर अपराधी के खिलाफ पुलिस ने बीस हजार का इनाम भी घोषित किया था.

Fatehpur News: यूपी की फतेहपुर पुलिस को शनिवार सुबह एक बड़ी सफलता मिली है. एक साल से फरार चल रहे जिले के टॉप 10 अपराधियों में शुमार रिजवाज (35) पुत्र जमील को हथगाम और एसओजी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर के ऊपर 40 मुकदमें दर्ज हैं और उस पर 20 हज़ार का इनाम भी घोषित था. जिले की पुलिस उसे पिछले एक साल से खोज रही थी. जानकारी के मुताबिक उस पर गौकशी और पशु क्रूरता से संबंधित सर्वाधित मुकदमें दर्ज हैं.

fatehpur_police_encounter_rizwan_news_yugantar_pravah
फतेहपुर पुलिस एनकाउंटर में घायल रिज़वान :Image Credit Original Source

35 साल की उम्र दर्ज हुए 40 मुकदमें, एक साल से चल रहा था फरार

फतेहपुर (Fatehpur) हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के पट्टीशाह का रहने वाला रिज़वान (35) पुत्र जमील के ऊपर गौकशी और पशुक्रूरता सहित कई धाराओं में 40 मुकदमें दर्ज हैं. 36 मुकदमें हथगाम थाने में तो 4 मुकदमें थाना सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) में लिखे गए हैं.

रिज़वान के ऊपर पुलिस ने 20 हज़ार का इनाम भी घोषित कर दिया था. जानकारी देते हुए एसपी उदयशंकर सिंह (IPS Uday Shankar Singh) ने बताया कि हथगाम पुलिस और एसओजी टीम को पिछले एक साल से टॉप 10 अपराधी रिज़वान की तलाश थी. मुखबिर से सूचना मिली की रिज़वान घर की ओर से सरायं इदरीश की ओर जा रहा है. हथगाम और एसओजी की संयुक्त टीम ने रिजवान की घेराबंदी की.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

बताया जा रहा है कि रिज़वान ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में पुलिस ने पैर में गोली मारते हुए उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने बताया कि इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है बाद में जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी. 

गाैकशी करने का मास्टरमाइंड है रिज़वान 

हथगाम के पट्टीशाह का रहने वाला रिज़वान गौकशी करने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. कई सालों से ये अपराधी कई घटनाओं में संलिप्त था. रिज़वान गौकशी के साथ-साथ प्रतिबंधित मवेशियों का एक्सपोर्ट और इंपोर्ट भी करता था.

पुलिस ने इसके ऊपर दर्ज मुकदमें और हिस्ट्रीशीट को देखते हुए इस 20 हजार का इनाम घोषित किया था. क्राइम कंट्रोल को लेकर चल रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार इसकी खोज कर रही थी. बताया जा रहा है कि रिज़वान भागने की फ़िराक में था तभी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया.

06 Jul 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल
फतेहपुर के मालवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोधरौली में आंगनबाड़ी कायाकल्प कार्य को लेकर टेंडर घोटाले का मामला सामने आया...
Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद
Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
Petrol Diesel Price Today 8 जुलाई 2026: ईरान संकट के बीच बढ़ा कच्चे तेल का दबाव, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी नरमी, खरीदारी का अच्छा मौका?
आज का राशिफल 8 जुलाई 2026 (Aaj Ka Rashifal): चंद्रमा के प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

Follow Us