Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पति ने नहीं खरीदे गहने तो पत्नी ने लगा ली फां'सी ! दो साल पहले हुई थी शादी

Fatehpur News: फतेहपुर में पति ने नहीं खरीदे गहने तो पत्नी ने लगा ली फां'सी ! दो साल पहले हुई थी शादी
फतेहपुर में जेवर की जिद में पति ने दे दी जान (वंदना फाइल फोटो) Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में आत्महत्या (Suicide) का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पति के गहने ना खरीदने पर पत्नी ने अपनी जान गवां दी. घटना चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के मदरी गांव की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक पत्नी की जिद इतनी हावी हो गई कि उसने अपना आपा खोते हुए अपनी जान दे दी. मामला चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के मदरी गांव का है. बताया जा रहा है कि पत्नी काफी समय से अपने पति से उसके पसंदीदा जेवर खरीदने की कहती रही लेकिन माली हालत खराब होने के चलते वो बार-बार मना करता रहा.

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर जब पति घर पर नहीं था तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

दो साल पहले हुई थी पीयूष और वंदना की शादी 

फतेहपुर (Fatehpur) के चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के मदरी गांव के रहने वाले पीयूष पुत्र लाल सिंह यादव की शादी हमीरपुर (Hamirpur) के पतारा गांव की वंदना (24) पुत्री विजयपाल यादव से 20 जून 2022 को हुई थी.

बताया जा रहा है कि शादी के बाद पीयूष के पिता अपने नए माकन में रहने लगे और बेटा-बहू अकेले पुराने घर में जीवन यापन करने लगे. जानकारी के मुताबिक पीयूष बेहद गरीब था और जीविकोपार्जन के लिए उसने मवेशी पाल रखे थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

वंदना पड़ोसी महिलाओं के जब भी नए-नए गहने देखते तो उसके मन में भी पहनने की इच्छा होती. उसने कई बार पति से जेवर खरीदने के लिए कहा लेकिन माली हालत का हवाला देकर पीयूष उसको नकार देता. उसका कहना था कि मवेशी चराकर मैं परिवार चला रहा हूं गहने कैसे खरीदूं.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

बहन की मौजूदगी में वंदना ने लगा ली फांसी 

समाज की चकाचौंध के आगे वंदना को कुछ भी सूझ नहीं रहा था. वो लगातार पीयूष से गहनों के लिए करती जिसके बाद दोनों में विवाद भी होने लगा. जानकारी के मुताबिक वंदना की बहन काजल अपने बेटे साथ कुछ दिन पहले ही जीजा के यहां आई थी.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

घटना के दिन दोपहर पीयूष खाना खाकर मवेशी चराने के लिए जंगल चला गया और काजल और उसका बेटा सोने लगे थे तभी मौका पाकर वंदना दूसरे कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुछ देर बाद जब काजल उठी तो देख कर भौचक्की रह गई. उसके शोर से पड़ोसी वहां पहुंचने लगे. बताया जा रहा है कि किसी ने जंगल जाकर पीयूष को जानकारी दी.

पड़ोसियों में चर्चा रही कि वंदना लगातार जेवर की जिद करती रही जिसके वजह से उसने जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us