Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bakewar Murder Case: फतेहपुर में मां-बेटे ह'त्याकांड का खुलासा ! वीडीयो बनाकर पुलिस को गुमराह करने वाला निकला ह'त्यारा

Fatehpur Bakewar Murder Case: फतेहपुर में मां-बेटे ह'त्याकांड का खुलासा ! वीडीयो बनाकर पुलिस को गुमराह करने वाला निकला ह'त्यारा
फतेहपुर मां बेटा हत्याकांड खुलासा : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बकेवर थाना (Bakewar Thana) के रूसी गांव में हुए मां-बेटे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मर्डर करने वाला शख्स कोई और नहीं पड़ोसी निकला जिसने पुलिस को गुमराह करने के लिए रात में वीडियो बनाया था.

Fatehpur Bakewar Murder Case: यूपी के फतेहपुर में बीते 29 जून को बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के रूसी गांव में रात के अंधेरे में मां-बेटे की हत्या करने वाले हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया है. हत्या करने वाले और कोई नहीं बल्कि पड़ोसी थे.

बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा की प्रतिद्वंदिता को लेकर पूरा खेल रचा गया था. साथ ही आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए रात की मोटरसाइकिल सवार लोगों का वीडियो बनाकर पुलिस फंसाने का काम किया. पुलिस ने खुलासा करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है.

ई-रिक्शा की आपसी प्रतिद्वंदिता ने ले ली मां-बेटे की जान 

फतेहपुर (Fatehpur) के बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के रूसी गांव में माया देवी (55) पत्नी स्व0 रामसहाय अवस्थी और सत्यम अवस्थी (26) पुत्र स्व0 रामसहाय अवस्थी की बीते 29 जून को हत्या कर दी गई थी.

पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार पटेल (25) और शिवम (23) को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक पूरे हत्याकांड में ई-रिक्शा को लेकर आपसी प्रतिद्वंदिता बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सत्यम और पंकज दो ही ई-रिक्शा चलाते थे सत्यम कम पैसे में भाड़ा और सवारियां ले जाता था जिसको लेकर दोनों में कई बार बहस भी हुई थी. जानकारी के मुताबिक सत्यम की इसी बात को लेकर पंकज और शिवम दोनों नाराज रहते थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

ई-रिक्शा चुराने का बनाया था प्लान, हो गई गड़बड़

पड़ोसी आरोपी पंकज और शिवम ने सत्यम उर्फ रामजी का रिक्शा चुराने का प्लान बनाया और 28 की देर शाम शिवम अपने रिक्शा से सत्यम और गांव के रामखेलावन को लेकर देवमई बियर पीने गए थे. बताया जा रहा है कि पंकज उन लोगों के साथ नहीं गया था. रात करीब साढ़े नौ बजे तीनों लौट कर आते हैं और रामखेलावन अपने घर चला जाता है.

पुलिस के अनुसार रामखेलावन का इस घटना से कोई लेना देना नहीं था. वहीं सत्यम घर आकर बाहर ही ई रिक्शा के पास सो जाता है उसकी मां अन्दर सोई हुई थी. इधर पंकज और शिवम सत्यम के ई रिक्शा की चाभी चुराने के लिए अपने-अपने घर जाकर सही समय का इंतजार करने लगे.

बताया जा रहा है कि दोनों फोन से लगातार बात करते रहे. भोर पहर करीब तीन बजे शिवम पंकज के घर आता है और दोनों पंकज के घर से सत्यम के घर में घुसकर चाभी खोजने लगते हैं तभी अचानक सत्यम की मां उठ जाती है और दोनों को पहचान कर शोर मचाने लगती हैं तभी दोनों ने पकड़ कर उसकी हत्या कर दी.

उधर सत्यम शोर सुनते ही दरवाजा पीटने लगता है आरोपी कुंडी खोल छिप जाते हैं तभी सत्यम जैसे ही अंदर दाखिल होता है उस पर भी हमला करते हुए हत्या कर दोनों फरार हो जाते हैं. एसपी उदय शंकर सिंह जानकारी देते हुए कहते हैं कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने और मोटरसाइकिल सवार लोगों को फंसाने के लिए एक वीडियो बनाता है. लेकिन जांच में सारे तथ्य खुल गए. सर्विलांस और टीम की मदद इसको पकड़ कर जेल भेज दिया गया है.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us