Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में पंखे से चिपक गया किसान ! पत्नी रोती बिलखती रही, मच गया कोहराम

Fatehpur UP News: फतेहपुर में पंखे से चिपक गया किसान ! पत्नी रोती बिलखती रही, मच गया कोहराम
फतेहपुर पंखे के करंट से चिपक कर किसान की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पंखे से चिपक कर किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया. घटना के बाद पत्नी बच्चे रोते बिलखते रहे. घटना चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के गोहरारी मजरे केवलापुर गांव की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में शनिवार की रात एक परिवार के लिए काल बन गई. घर में लगे स्टैंड वाले पंखे ने किसान की जान निकाल ली जब तक घर वाले बचाने का प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के गोहरारी मजरे केवलापुर गांव की है. किसान की अचानक एक झटके में मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी और बच्चे रोते बिलखते नजर आए. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान के घर पहुंच गए.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

फतेहपुर में एक झटके में किसान के चले गए प्राण

फतेहपुर (Fatehpur) के चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के गोहरारी मजरे केवलापुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार (45) पेशे से किसान हैं वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में रहते हैं. जानकारी के मुताबिक बीती रात उहोंने परिवार से साथ खाना खाया फिर सब सोने के लिए जैसे ही अपनी चारपाई के पास पहुंचे और चकते हुए स्टैंड वाले पंखे को अपनी ओर मोड़ा तो पंखे ने उन्हें चिपका लिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

बताया जा रहा है कि पंखे में बिजली का करंट आ रहा था. अशोक की पत्नी ये देखकर घबरा गई और रोते बिलखते पड़ोसियों को बुलाने चली गई. घटना की जानकारी होते ही पड़ोसी भागकर वहां पहुंचे और पंखे को बंद करते हुए उसको अलग किया लेकिन तब तक अशोक की मौत हो चुकी थी. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

बिजली के पंखे से चिपक कर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जानकर बताते हैं कि बारिश के दिनों में और नमी की जगहों पर अक्सर बिजली के उपकरणों में करंट उतरने का खतरा बना रहता है. ऐसे में नंगे पांव और बिना प्लग हटाए उपकरणों को छूने से बचना चाहिए. गोहरारी गांव में फंखे में उतरे करंट ने एक परिवार को उजाड़ दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पत्नी और बच्चे रोते बिलखते रहे उनका सहारा छिन गया था. ग्रामीणों में परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us