Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: टैंकर फटा, डीजल बहा और लोग बोले-मौका है साहब, पहले बाल्टी लाओ, तड़पते रहे ट्रक चालक-खलासी

फतेहपुर ट्रक और टैंकर की टक्कर, बहा हजारों लीटर डीजल: Image Yugantar Pravah

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को थरियांव थाने के सामने डीजल टैंकर और ट्रक की भीषण टक्कर से हजारों लीटर डीजल सड़क पर बह गया. हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. एक ओर घायल तड़पते रहे, दूसरी ओर कुछ लोग डीजल लूटने में जुट गए. फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में शनिवार की शाम हुआ हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि समाज के आईने में झांकने जैसा दृश्य बन गया. थरियांव थाने के सामने डीजल से भरा टैंकर फटा, सड़क पर हजारों लीटर डीजल बहने लगा. ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं कुछ लोग बोले, मौका है साहब, पहले बाल्टी लाओ डीजल भरो, बताया जा रहा है कि करीब घंटे भर बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया.

थरियांव थाने के सामने पल भर में बदला मंजर

जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े चार बजे डीजल लोड टैंकर थरियांव थाने के करीब सड़क किनारे रुक कर सवारियां भरने लगा उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और टैंकर पीछे से फट गया.

कुछ ही सेकंड में हाईवे पर डीजल की धाराएं बहने लगीं. यातायात ठप हो गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हालात ऐसे थे कि एक छोटी सी चिंगारी लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं आस-पास के लोग डिब्बा लेकर बह रहे डीजल को भरने में लग गए.

29 हजार लीटर डीजल से भरा था टैंकर, करीब 5 हज़ार बहा

बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित जिओ प्लांट से डीजल लोड कर टैंकर रॉबर्ट्सगंज जा रहा था. टैंकर चालक जितेंद्र पुत्र लीलाधर और खलासी अजय पुत्र सूरज निवासी कुछेछा जनपद हमीरपुर सुरक्षित रहे. टैंकर में करीब 29 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था. टक्कर के बाद डीजल तेजी से बाहर निकलने लगा और सड़क पूरी तरह फिसलन भरी हो गई. जानकारों की माने तो करीब 5 हजार लीटर डीजल बह गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता के गवाह पर हमला ! सपा नेता हाजी रजा समेत 9 पर FIR, दो गिरफ्तार

हरियाणा से प्रयागराज जा रहा ट्रक, चालक-खलासी घायल

टक्कर मारने वाला ट्रक हरियाणा के मेवात क्षेत्र का बताया जा रहा है. ट्रक चालक अमजद पुत्र हसन और खलासी मोहम्मद अकरम ट्रक में हरी सब्जी लोड कर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे थे. तेज रफ्तार और लापरवाही ने कुछ पलों में सबकुछ बदल दिया.

Read More: Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में

सब्जी लदे ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. काफी कड़ी मस्कत के बाद उन्हें निकाला गया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है.

Read More: Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा

फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा अग्निकांड

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन यूनिट मौके पर पहुंच गईं. फायर कर्मियों ने तुरंत सड़क पर बह रहे डीजल पर केमिकल और रेत डालकर हैंडिंग कराई. इससे आग लगने की आशंका को काफी हद तक कम किया गया. थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा होते ही ट्रक चालक और खलासी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया. समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.

13 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: टैंकर फटा, डीजल बहा और लोग बोले-मौका है साहब, पहले बाल्टी लाओ, तड़पते रहे ट्रक चालक-खलासी

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में शनिवार की शाम हुआ हादसा सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि समाज के आईने में झांकने जैसा दृश्य बन गया. थरियांव थाने के सामने डीजल से भरा टैंकर फटा, सड़क पर हजारों लीटर डीजल बहने लगा. ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं कुछ लोग बोले, मौका है साहब, पहले बाल्टी लाओ डीजल भरो, बताया जा रहा है कि करीब घंटे भर बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया.

थरियांव थाने के सामने पल भर में बदला मंजर

जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े चार बजे डीजल लोड टैंकर थरियांव थाने के करीब सड़क किनारे रुक कर सवारियां भरने लगा उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और टैंकर पीछे से फट गया.

कुछ ही सेकंड में हाईवे पर डीजल की धाराएं बहने लगीं. यातायात ठप हो गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हालात ऐसे थे कि एक छोटी सी चिंगारी लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं आस-पास के लोग डिब्बा लेकर बह रहे डीजल को भरने में लग गए.

29 हजार लीटर डीजल से भरा था टैंकर, करीब 5 हज़ार बहा

बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित जिओ प्लांट से डीजल लोड कर टैंकर रॉबर्ट्सगंज जा रहा था. टैंकर चालक जितेंद्र पुत्र लीलाधर और खलासी अजय पुत्र सूरज निवासी कुछेछा जनपद हमीरपुर सुरक्षित रहे. टैंकर में करीब 29 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था. टक्कर के बाद डीजल तेजी से बाहर निकलने लगा और सड़क पूरी तरह फिसलन भरी हो गई. जानकारों की माने तो करीब 5 हजार लीटर डीजल बह गया.

हरियाणा से प्रयागराज जा रहा ट्रक, चालक-खलासी घायल

टक्कर मारने वाला ट्रक हरियाणा के मेवात क्षेत्र का बताया जा रहा है. ट्रक चालक अमजद पुत्र हसन और खलासी मोहम्मद अकरम ट्रक में हरी सब्जी लोड कर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे थे. तेज रफ्तार और लापरवाही ने कुछ पलों में सबकुछ बदल दिया.

सब्जी लदे ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. काफी कड़ी मस्कत के बाद उन्हें निकाला गया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है.

फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा अग्निकांड

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन यूनिट मौके पर पहुंच गईं. फायर कर्मियों ने तुरंत सड़क पर बह रहे डीजल पर केमिकल और रेत डालकर हैंडिंग कराई. इससे आग लगने की आशंका को काफी हद तक कम किया गया. थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा होते ही ट्रक चालक और खलासी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया. समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
फतेहपुर जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 14 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा...
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग
Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज
Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म

Follow Us