Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Snake Attack News: फतेहपुर के विकास दुबे के पीछे पड़ा है ये सांप ! एक महीने में पांच बार काटा, घर के बाहर भी करता है पीछा

Fatehpur Snake Attack News: फतेहपुर के विकास दुबे के पीछे पड़ा है ये सांप ! एक महीने में पांच बार काटा, घर के बाहर भी करता है पीछा
फतेहपुर के विकास दुबे के पीछे पड़ा है सांप एक महीने में पांच बार काटा (बाएं फाइल फोटो विकास) Snake प्रतीकात्मक फोटो : Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में रहने वाले विकास दुबे (Vikas Dubey) का एक काला सांप (Black Snake) लगातार पीछा कर रहा है. बीते 30 दिनों में उसने पांच बार काटा है. युवक ने जो बताया है उसको सोंच कर आप चौंक जाएंगे.

Fatehpur Snake Attack News: यूपी के फतेहपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. सौरा गांव के रहने वाले विकास दुबे (24) का बीते 30 दिनों से एक काला सांप (Black Snake) पीछा कर रहा है. बताया जा रहा है कि सांप (Snake) अब तक पांच बार युवक को काट चुका है.

विकास हर बार अस्पताल जाकर इलाज कराता है और ठीक हो जाता है. एंटी वेनम देने वाले डॉक्टर भी हैरान हो गएं हैं. विकास ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिनको सुनकर आप दंग रह जाएंगे.

विकास दुबे के पीछे क्यों पड़ा है काला सांप (Fatehpur Snake Attack) 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के सौंरा गांव (Saura Village) निवासी विकास दुबे (Vikas Dubey) पिछले एक महीने से एक काले सांप (Black Snake) से परेशान हैं. सांप लगातार विकास का पीछा कर रहा है.

पहली बार दो जून की रात करीब नौ बजे सांप ने काटा घबराए परिजन उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए वहां इलाज के बाद वो ठीक हो गया. घर वापस आया तो 10 जून की रात को विकास को फिर से सांप ने काट लिया. परिजन फिर से उसी अस्पताल लेकर गए और वो ठीक होकर वापस आ गया.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

तीसरी और चौथी बार भी यही हुआ बार-बार काला सांप उसे कटता और उसे अस्पताल में अचेत अवस्था में ले जाना पड़ता और वो ठीक होकर घर आ जाता. आस-पास के ले लोगों ने नाते रिश्तेदारों ने सलाह दी कि कुछ दिन के लिए इसे किसी दूसरी जगह ले जाओ. 

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

राधानगर पहुंचा तो सांप वहां भी पहुंच गया और काट लिया

विकास दुबे (Vikas Dubey) के परिजन इतना घबरा गए कि उसे राधानगर (Radha Nagar) में रहने वाली मौसी के यहां ले गए लेकिन सांप (Black Snake) वहां भी पहुंच गया और बीते शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पांचवीं बार उसे काट लिया.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

fatehpur_vikas_dubey_snake_attack_news_yugantar_pravah
फतेहपुर में सांप काटने से अस्पताल में भर्ती विकास दुबे

परिजन फिर से उसे प्राईवेट अस्पताल लेकर पहुंच गए. जहां डॉक्टरों के इलाज से वह फिर स्वस्थ हो गया. डॉ0 जवाहरलाल कहते हैं कि विकास दुबे को उन्होंने पांच बार एंटी वेनम इंजेक्शन दिया है उनका कहना है कि अपने जीवन में मैने इस तरह का केस आज तक नहीं देखा हर बार क्लियर स्नेक बाइट के निशान मिलते हैं. उन्होंने कहा कि विकास का पूरा परिवार 24 घंटे दहशत में रहता है.

काला सांप लगातार करता है पीछा, काटने से पहले होता है आभास 

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए विकास दुबे (Vikas Dubey) कहते हैं कि सांप के काटने से पहले ही उनके अंग फड़कने लगते हैं और उन्हें एहसास हो जाता है कि सांप काटने वाला है.

विकास कहते हैं कि हर बार घटना शनिवार या रविवार को होती है. सांप दो बार उसे दिखाई भी पड़ा है और एक बार तो उसे पकड़ भी लिया था लेकिन अचानक छूट कर गायब हो गया. विकास आगे बताते हैं कि उनका पूरा परिवार दहशत में है और वो अभी राधानगर में मौसी के घर में रुके हुए हैं कई ज्योतिषाचार्य से भी परामर्श लिया लेकिन कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है.

सांप के बार-बार काटने की घटना पर क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य 

विकास दुबे (Vikas Dubey) को लगातार काला सांप (Black Snake) काट रहा है और पीछा कर रहा है इस घटना पर जब ज्योतिषाचार्य पंडित ईश्वर दीक्षित से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि इस घटना से एक बात स्पष्ट है कि विकास या इनके पूर्वजों के द्वारा कभी जाने या अनजाने में किसी सांप को कष्ट दिया गया है जिसकी वजह से ऐसी घटना बार-बार हो रही है इसे पितृ दोष (Pitru Dosh) भी कहते हैं.

पंडित ईश्वर दीक्षित आगे कहते हैं कि इसके अलावा यदि किसी पुरानी संपत्ति से छेड़छाड़ होती है तो तब भी ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं. उन्होंने कहा कि सांप कई हजारों मील तक भी पीछा कर सकता है. इसके निवारण के लिए सावन का महीना अति उत्तम होगा.

उन्होंने कहा कि तांबे के नाग-नागिन बनवाकर प्रयागराज से नंगे पैर काशी विश्वनाथ कांवड़ लेकर जाना होगा और सोमवार को बाबा विश्वनाथ को नाग नागिन अर्पित करते हुए कांवड़ के जल से अभिषेक करके जाने अनजाने में हुए पाप के लिए क्षमा मांगते हुए प्रार्थना की जाए तो भगवान कष्ट जरूर दूर करेंगे.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us