Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में पकड़ा गया भ्रष्टाचारी कानूनगो ! किसान से मांग रहा था रिश्वत

Fatehpur UP News: फतेहपुर में पकड़ा गया भ्रष्टाचारी कानूनगो ! किसान से मांग रहा था रिश्वत
फतेहपुर पकड़ा गया रिश्वतखोर कानूनगो : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

यूपी (UP News) के फतेहपुर (Fatehpur) में किसान से रिश्वत (Bribe ) मांगने वाले कानूनगो को एंटी करप्शन (Anti Corruption) टीम ने रंगे हाथों पकड़ कर मुकदमा दर्ज करवाया है. प्रयागराज (Prayagraj) की टीम के अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया. पीड़ित किसान भरसवा गांव का रहने वाला है.

Fatehpur UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर में बुधवार को अचानक एंटी करप्शन (Anti Corruption) टीम प्रयागराज (Prayagraj) की छापेमारी से चारो ओर हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि भरसवा गांव के किसान कंचन पुत्र शिवराम अपने खेत की हदबंदी कराने के लिए सदर तहसील के कांधी कानूनगो राम शरण सिंह के यहां कई दिनों से चक्कर लगा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक कानूनगो ने हदबंदी के लिए किसान से सात हज़ार की रिश्वत मांगी थी. पीड़ित किसान ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज इकाई से शिकायत की थी. 

फतेहपुर में हदबंदी के नाम पर कानूनगो मांग रहा था रिश्वत

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर तहसील (Sadar Tahsil) के कांधी सर्किल के कानूनगो रामशरण सिंह ने हदबंदी व पत्थरगड़ी कराने के नाम पर भरसवा गांव के किसान कंचन कुमार से असवार तारापुर की जमीन की पैमाईश के लिए सात हज़ार की रिश्वत मांगी थी.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

जानकारी के मुताबिक कंचन कई दिनों से कानूनगो के पास चक्कर लगा रहा था मिन्नते करने के बाउजूद रिश्वतखोर कानूनगो रामशरण सिंह नहीं पिखला और बिना पैसों के काम करने से मना कर दिया. बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान ने परेशान होने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज इकाई (Anti Corruption) से संपर्क कर पूरी बात बताई तो टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ने की बात कही. 

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

रंगे हाथों पकड़ा गया कानूनगो रामशरण सिंह 

भरसवा गांव के किसान कंचन कुमार को एंटी करप्शन ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़वाने की बात कही. टीम ने जाल बिछाकर किसान के माध्यम से उसे सहिली चौराहा बुलवाया. किसान ने जैसे ही कानूनगो को सात हज़ार रुपए दिए वैसे ही टीम ने उसे चारो ओर से घेर लिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

बताया जा रहा है कि नोटो पर कोई केमिकल लगाया गया था प्रयागराज की टीम ने रुपयों की गद्दी छीनकर रामशरण का हांथ पानी में डाला तो उससे रंग निकलने लगा. प्रभारी ट्रैप टीम के निरीक्षक ठाकुरदास ने आरोपित कानूनगो के खिलाफ सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराते हुए उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है.

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं डीएम सी इंदुमति ने राजस्व निरीक्षक तत्काल निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us