Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर में चाय की टपरी में बेंच रहा था सरकारी दवाई ! टीम पहुंचने पर हुआ खुलासा

Fatehpur News Today: फतेहपुर में चाय की टपरी में बेंच रहा था सरकारी दवाई ! टीम पहुंचने पर हुआ खुलासा
फतेहपुर के खागा सीएचसी के सामने प्रशासन की छापेमारी: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में चाय की दुकान की आड़ में दुकानदार अस्पताल की दवाई बेंच रहा था. अवैध कब्जे को लेकर हुई थी शिकायत. मामला खागा क्षेत्र के हरदों सीएचसी के ठीक सामने का है.

Fatehpur News Today: यूपी के फतेहपुर में एक अवैध कब्जेदार को हटाने पहुंची प्रशासन की टीम चाय की दुकान में सरकारी दवाएं देख कर दंग रह गई. मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सहित नगर पंचायत से भी अधिकारी कर्मचारी बुलाए गए.

मामला शुक्रवार खागा (Khaga News) क्षेत्र के सीएचसी हरदों (CHC Hardon) के ठीक सामने का है. बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करके शख्स लंबे समय से दुकान संचालित कर रहा था और अस्पताल के सामने गुटखा, धूम्रपान समेत मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा था.

पीडब्ल्यूडी की जमीन पर जबरन किए था कब्जा, शिकायत पर पहुंची टीम

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा (Khaga) क्षेत्र के सीएचसी हरदों (CHC Hardon) के ठीक सामने उमेश चंद्र त्रिवेदी नामक स्थानीय शख्स ने लंबे समय से पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए चाय समोसा समेत खाने पीने की दुकान संचालित किए था.

बताया जा रहा है कि सीएचसी प्रभारी ने एसडीएम खागा से अस्पताल के सामने मादक पदार्थों की बिक्री करने के लिए शिकायत की थी. जानकारी के मुताबिक एसडीएम ने नगर पंचायत ईओ और तहसीलदार की एक टीम को सयुक्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था. शुक्रवार को जैसे ही टीम मौके पर पहुंची चारो ओर हड़कंप मच गया. मादक पदार्थों के साथ-साथ सरकारी दवाओं को देख कर अधिकारी चौंक गए. 

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

सरकारी दवाओं के पत्ते देख भौचक्के हुए अधिकारी 

अवैध कब्जे को लेकर पहुंची संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान चाय की दुकान में सरकारी दवाओं के 20 से 25 पत्ते देखे. सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी बुलाया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि टीम ने दूध सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की सैंपल कलेक्ट किए साथ ही जेनेरिक दवाओं को भी कब्जे में लेकर दुकानदार को नोटिस जारी किया. वहीं प्रशासनिक टीम ने अवैध दुकान को तीन दिन में खाली करने के लिए लिखापढ़ी की है.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us