Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: दोबारा सामने आया तो रिक्शा चढ़ाकर मार डालूंगा ! जिला अस्पताल के सामने फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमला

फतेहपुर में ई रिक्शा चालक ने किया फार्मासिस्ट पर हमला (दाएं आरोपी का रिक्शा बाएं फार्मासिस्ट बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी): Image Yugantar Pravah

फतेहपुर में दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चालक ने वरिष्ठ फार्मासिस्ट को टक्कर मारने के बाद दोबारा जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया. आरोपी ने धमकी दी कि अगर फिर सामने आए तो रिक्शा चढ़ाकर मार देगा. पीड़ित फार्मासिस्ट ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस वाहन नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर रही है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह जिला अस्पताल के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ई-रिक्शा चालक ने वरिष्ठ फार्मासिस्ट के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की कोशिश की. पीड़ित फार्मासिस्ट रोज की तरह अस्पताल जा रहे थे तभी यह घटना हुई. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है. पीड़ित ने पुलिस चौकी में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

जिला अस्पताल के सामने दिनदहाड़े हुई वारदात

मदनमोहन मालवीय नेत्र चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ फार्मासिस्ट बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी अपने घर से अस्पताल के लिए निकले थे. रास्ते में नगर पालिका के पास एक ई-रिक्शा चालक ने उन्हें टक्कर मार दी. शुरुआत में यह हादसा सामान्य लग रहा था लेकिन जब फार्मासिस्ट ने जिला अस्पताल के सामने जाकर चालक को रोका और पूछताछ की तो मामला हिंसा में बदल गया.

ई-रिक्शा चालक ने पहले टक्कर मारी फिर किया हमला

जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक का वाहन नंबर UP 71BT 7781 बताया जा रहा है. टक्कर लगने के बाद फार्मासिस्ट घायल हो गए थे. जब उन्होंने चालक को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी गुस्से में आग-बबूला हो गया. उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर आमादा हो गया. फार्मासिस्ट के अनुसार चालक ने जानबूझकर ई-रिक्शा को उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की जिससे वे दोबारा घायल हो गए.

धमकी देकर मौके से हुआ फरार

हमले के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला लेकिन जाते-जाते उसने फार्मासिस्ट को खुली धमकी दी. उसने कहा कि अगर दोबारा सामने आया तो रिक्शा चढ़ाकर जान से मार देगा. इस धमकी के बाद पीड़ित फार्मासिस्ट काफी डरे हुए हैं. अस्पताल जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Read More: Fatehpur News: दहेज केस की जांच करने पहुंची महिला दरोगा पर हमला, हेड कांस्टेबल भी घायल, 7 नामजद पर मुकदमा

पीड़ित फार्मासिस्ट ने चौकी में दी तहरीर

घटना के तुरंत बाद फार्मासिस्ट बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सदर अस्पताल चौकी में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी. उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. फार्मासिस्ट का कहना है कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो भविष्य में वो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

पुलिस ने वाहन नंबर से शुरू की जांच

चौकी इंचार्ज गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा चालक को वाहन नंबर के आधार पर ट्रेस किया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि चालक को बुलाया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

03 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: दोबारा सामने आया तो रिक्शा चढ़ाकर मार डालूंगा ! जिला अस्पताल के सामने फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमला

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह जिला अस्पताल के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ई-रिक्शा चालक ने वरिष्ठ फार्मासिस्ट के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की कोशिश की. पीड़ित फार्मासिस्ट रोज की तरह अस्पताल जा रहे थे तभी यह घटना हुई. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है. पीड़ित ने पुलिस चौकी में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

जिला अस्पताल के सामने दिनदहाड़े हुई वारदात

मदनमोहन मालवीय नेत्र चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ फार्मासिस्ट बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी अपने घर से अस्पताल के लिए निकले थे. रास्ते में नगर पालिका के पास एक ई-रिक्शा चालक ने उन्हें टक्कर मार दी. शुरुआत में यह हादसा सामान्य लग रहा था लेकिन जब फार्मासिस्ट ने जिला अस्पताल के सामने जाकर चालक को रोका और पूछताछ की तो मामला हिंसा में बदल गया.

ई-रिक्शा चालक ने पहले टक्कर मारी फिर किया हमला

जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक का वाहन नंबर UP 71BT 7781 बताया जा रहा है. टक्कर लगने के बाद फार्मासिस्ट घायल हो गए थे. जब उन्होंने चालक को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी गुस्से में आग-बबूला हो गया. उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर आमादा हो गया. फार्मासिस्ट के अनुसार चालक ने जानबूझकर ई-रिक्शा को उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की जिससे वे दोबारा घायल हो गए.

धमकी देकर मौके से हुआ फरार

हमले के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला लेकिन जाते-जाते उसने फार्मासिस्ट को खुली धमकी दी. उसने कहा कि अगर दोबारा सामने आया तो रिक्शा चढ़ाकर जान से मार देगा. इस धमकी के बाद पीड़ित फार्मासिस्ट काफी डरे हुए हैं. अस्पताल जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

पीड़ित फार्मासिस्ट ने चौकी में दी तहरीर

घटना के तुरंत बाद फार्मासिस्ट बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने सदर अस्पताल चौकी में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी. उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. फार्मासिस्ट का कहना है कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो भविष्य में वो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है.

पुलिस ने वाहन नंबर से शुरू की जांच

चौकी इंचार्ज गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा चालक को वाहन नंबर के आधार पर ट्रेस किया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि चालक को बुलाया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us