Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: भाजपा का झंडा देख पूर्व विधायक की गाड़ी में मारी टक्कर ! कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर टला बड़ा हादसा

फतेहपुर के भाजपा नेता और पूर्व विधायक आदित्य पांडेय की गाड़ी में टक्कर (प्रतीकात्मक फाइल फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा नेता आदित्य पांडेय की गाड़ी को मवेशियों से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी. गाड़ी अनियंत्रित होकर लहराई लेकिन पलटने से बच गई. पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि भाजपा का झंडा लगी गाड़ी देखकर जानबूझकर टक्कर मारी गई. ट्रक चालक को टोल कर्मचारियों की मदद से पकड़ लिया गया है और पुलिस की जांच जारी है.

Fatehpur Aaditya Pandey News: यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने भाजपा नेता और पूर्व विधायक आदित्य पांडेय की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. कुछ पलों के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत रही कि गाड़ी पलटने से बच गई, वरना एक बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता था.

बड़ौरी टोल प्लाजा के पास कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को पूर्व विधायक आदित्य पांडेय शाम करीब पांच बजे फतेहपुर से कानपुर के लिए रवाना हुए थे. उनकी गाड़ी में चालक कपिल और सुरक्षा में तैनात गनर ललित मौजूद थे.

जैसे ही उनकी गाड़ी कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले पहुंची, तभी पीछे से आ रहे मवेशियों से लदे ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान ट्रक ने अचानक गाड़ी में टक्कर मार दी और बिना रुके आगे निकल गया.

टक्कर लगते ही गाड़ी हुई अनियंत्रित

ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व विधायक की गाड़ी कुछ दूरी तक हाईवे पर लहराती चली गई. आसपास चल रहे अन्य वाहन चालकों ने भी अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया. गाड़ी के पलटने की आशंका बढ़ गई थी, लेकिन चालक कपिल ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को संभाल लिया. इसी कारण एक बड़ा हादसा टल सका और सभी की जान बच गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल

भाजपा का झंडा देखकर जानबूझकर टक्कर का आरोप

घटना के बाद पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने ट्रक चालक पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था और संभव है कि इसी कारण ट्रक चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी हो. पूर्व विधायक के इस आरोप के बाद मामला केवल सड़क दुर्घटना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें राजनीतिक एंगल भी जुड़ गया है. इस बयान के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है.

Read More: Fatehpur News: खड़े डंपर से टकराई बारातियों से भरी बस, 24 घायल, स्कूल संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा

टोल कर्मचारियों की सतर्कता से पकड़ा गया ट्रक

हादसे के तुरंत बाद गाड़ी चालक कपिल ने ट्रक का पीछा किया. कुछ ही दूरी पर बड़ौरी टोल प्लाजा पर मौजूद टोल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया. टोल कर्मचारियों की मदद से ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार

चालक हिरासत में, पुलिस ने शुरू की जांच

पकड़े गए ट्रक चालक का नाम हसनान उर्फ अरसान बताया जा रहा है. पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है. हादसे में पूर्व विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. आदित्य पांडेय, उनके गाड़ी चालक कपिल और गनर ललित को मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया. कल्याणपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है और उसी के आधार पर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

04 Jan 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: भाजपा का झंडा देख पूर्व विधायक की गाड़ी में मारी टक्कर ! कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर टला बड़ा हादसा

Fatehpur Aaditya Pandey News: यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने भाजपा नेता और पूर्व विधायक आदित्य पांडेय की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी. कुछ पलों के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत रही कि गाड़ी पलटने से बच गई, वरना एक बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता था.

बड़ौरी टोल प्लाजा के पास कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को पूर्व विधायक आदित्य पांडेय शाम करीब पांच बजे फतेहपुर से कानपुर के लिए रवाना हुए थे. उनकी गाड़ी में चालक कपिल और सुरक्षा में तैनात गनर ललित मौजूद थे.

जैसे ही उनकी गाड़ी कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्थित बड़ौरी टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले पहुंची, तभी पीछे से आ रहे मवेशियों से लदे ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान ट्रक ने अचानक गाड़ी में टक्कर मार दी और बिना रुके आगे निकल गया.

टक्कर लगते ही गाड़ी हुई अनियंत्रित

ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व विधायक की गाड़ी कुछ दूरी तक हाईवे पर लहराती चली गई. आसपास चल रहे अन्य वाहन चालकों ने भी अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया. गाड़ी के पलटने की आशंका बढ़ गई थी, लेकिन चालक कपिल ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को संभाल लिया. इसी कारण एक बड़ा हादसा टल सका और सभी की जान बच गई.

भाजपा का झंडा देखकर जानबूझकर टक्कर का आरोप

घटना के बाद पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने ट्रक चालक पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था और संभव है कि इसी कारण ट्रक चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी हो. पूर्व विधायक के इस आरोप के बाद मामला केवल सड़क दुर्घटना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें राजनीतिक एंगल भी जुड़ गया है. इस बयान के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है.

टोल कर्मचारियों की सतर्कता से पकड़ा गया ट्रक

हादसे के तुरंत बाद गाड़ी चालक कपिल ने ट्रक का पीछा किया. कुछ ही दूरी पर बड़ौरी टोल प्लाजा पर मौजूद टोल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया. टोल कर्मचारियों की मदद से ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया.

चालक हिरासत में, पुलिस ने शुरू की जांच

पकड़े गए ट्रक चालक का नाम हसनान उर्फ अरसान बताया जा रहा है. पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है. हादसे में पूर्व विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. आदित्य पांडेय, उनके गाड़ी चालक कपिल और गनर ललित को मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया. कल्याणपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है और उसी के आधार पर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Latest News

यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विभाग...
Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल
UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us