Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: छप्पर बना आग का गोला ! चार बकरियां जिंदा जलीं, बाइक-धान समेत लाखों का नुकसान

फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: छप्पर बना आग का गोला ! चार बकरियां जिंदा जलीं, बाइक-धान समेत लाखों का नुकसान
फतेहपुर में शॉर्ट सर्टिक से किसान का लाखों का सामान ख़ाक (मवेशियों की फोटो प्रतीकात्मक): Image Yugantar Pravah

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसान श्रीराम यादव की जिंदगी की जमा पूंजी को राख में बदल दिया. छप्पर के नीचे रखा धान, बाइक, साइकिल और चार बकरियां जल गईं. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक भड़की आग ने एक किसान परिवार को भारी नुकसान पहुंचा दिया. बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कुरा मजरे मीरपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग देखते ही देखते भयंकर रूप ले बैठी. छप्पर के नीचे रखा धान, खाद, बाइक और घरेलू सामान आग की लपटों में घिर गया. सबसे दर्दनाक बात यह रही कि चार बकरियां भी आग में जिंदा जल गईं.

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, देखते ही देखते फैल गई लपटें

गांव कुरा मजरे मीरपुर में शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसान श्रीराम यादव के घर के सामने पड़े एक छप्पर में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और छप्पर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया.

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सूखे छप्पर और तेज लपटों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. गांव में बिजली के तारों की स्थिति को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई है. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में छप्पर के नीचे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

छप्पर के नीचे रखा लाखों का सामान जलकर राख

आग लगने से किसान श्रीराम यादव को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. छप्पर के नीचे उनकी एक बाइक, एक साइकिल और पानी की टंकी रखी हुई थी, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं. इसके अलावा लगभग 22 बोरी धान और दो बोरी डीएपी खाद भी आग की चपेट में आकर राख बन गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग

ग्रामीणों के अनुसार यह धान किसान की मेहनत की कमाई थी. आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे छप्पर को निगल लिया और वहां रखा हर सामान बर्बाद हो गया. अचानक हुई इस घटना से परिवार स्तब्ध है और गांव में भी इस नुकसान को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

चार बकरियों की जलकर मौत, परिवार को गहरा झटका

इस आगजनी की घटना में सबसे दर्दनाक दृश्य चार बकरियों का जिंदा जल जाना रहा. बकरियां छप्पर के नीचे बंधी हुई थीं और आग लगते ही वे निकल नहीं सकीं. ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की तेज लपटों और धुएं के कारण कोई भी पास नहीं पहुंच सका. कुछ ही देर में चारों बकरियां जलकर मर गईं.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद गांव में हड़कंप मच गया था और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों ने बाल्टियों और पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक छप्पर के नीचे रखा लगभग सारा सामान जल चुका था.

लेखपाल ने किया निरीक्षण, होगी किसान की मदद

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी. लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि पीड़ित किसान को सरकारी सहायता मिल सके.

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us