Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में फोन से बात करने पर भाई ने टोंका तो फंदे से झूली बहन

Fatehpur UP News: फतेहपुर में फोन से बात करने पर भाई ने टोंका तो फंदे से झूली बहन
फतेहपुर के बिलंदा में फंदे से झूली पूनम लोधी (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में भाई ने बहन को फोन पर बात करने से मना किया तो गुस्साई बहन फंदा लगाकर झूल गई. घटना थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के चक बरारी बिलंदा की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में एक भाई का अपनी बहन को टोकना भारी पड़ गया. बताया जा रहा है कि गुस्साई बहन कमरे में बंद होकर फंदे में झूल गई. जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं.

घटना मंगलवार सुबह थरियांव थाना (Tharion Thana) क्षेत्र के चक बरारी बिलंदा गांव की है. जानकारी के मुताबिक परिजनों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई के लिए जुट गई. 

झाडू लगाते हुए किसी से बात कर रही थी युवती 

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Tharion Thana) क्षेत्र के चक बरारी बिलंदा गांव निवासी पूनम लोधी उर्फ गोलू (18) पुत्री स्व. कपिल लोधी अपने छोटे भाई गोविंद के साथ रहती थी. बताया जा रहा है कि बचपन में ही युवती के माता-पिता का स्वर्गवास हो गया था. दादी रानी देवी ने ही दोनों बच्चों की देखभाल की.

जानकारों की माने तो परिवार की माली हालत ठीक नहीं है. सुबह के समय पूनम घर में झाडू लगाते हुए मोबाइल से किसी से बात कर रही थी कि तभी उसका छोड़ा भाई कमरे में आ गया और बड़ी बहन पर आग बबूला हो गया. नाराज बहन दूसरे कमरे में चली गई.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

बताया जा रहा है कि बहन से गुस्सा होकर भाई वहां से चला गया लेकिन जब काफी देर तक बहन बाहर नहीं आई तो गोविंद उसके पास गया और अचानक चीखने लगा. उसके चिल्लाने की आवाज से परिजन सहित आस-पास के पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे. पूनम फंसे से झूल रही थी और उसकी सांसे थम चुकी थीं. 

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

युवती के सुसाइट से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस 

गोविंद की बात से नाराज बहन ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी. परिजनों ने गोलू को नीचे उतारा लेकिन उसने कोई जान नहीं बची थी. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.थाना प्रभारी अरविंद राय के अनुसार सुसाइड करने की सूचना पर शव को कब्जे में लिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us