
Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में आफत की बारिश ! आकाशीय बिजली से दो की मौत, चार झुलसे
Fatehpur News In Hindi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में आकाशीय बिजली (Lightning In UP) गिरने से दो की मौत हो गई जबकि चार लोग झुलस गए हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.
Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं शुक्रवार को आकाशीय बिजली (Lightning In UP) गिरने से दो की मौत और चार लोग गंभीर रूप झुलस गए हैं.

हुसैनगंज में आसमान से गिरी आफत, परिवार में कोहराम
फतेहपुर (Fatehpur) के हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के हैबतपुर इटौली में आकाशीय बिजली (Lightning In UP) गिरने से परिवार में हड़कंप मच गया है.

पीपल के नीचे खड़े थे अचानक बिजली गिरने से मचा कोहराम


आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती किया गया जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया. पुलिस ने दोनों क्षेत्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दैवीय आपदा के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों और घायलों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन ने पत्र जारी करते हुए दैवीय आपदा से मिलने वाली आर्थिक सहायता की बात कही है साथ ही गंभीर रूप से झुलसे लोगों की समुचित व्यवस्था के लिए जिला अस्पताल के डॉक्टरों को भी आदेशित किया है. राजस्व टीम को मौके पर निरीक्षण करने के लिए भी भेजा गया है.
