Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में भाजपा नेता को मिली धमकी ! तुम्हारा बेटा मेरे कब्जे में है..फिर सच आया सामने

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में भाजपा नेता को मिली धमकी ! तुम्हारा बेटा मेरे कब्जे में है..फिर सच आया सामने
फतेहपुर में भाजपा नेता के साथ साइबर ठगी: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में साइबर ठगों ने इस बार भाजपा नेता को अपना शिकार बनाते हुए ठगी कर ली. पुलिस एफआईआर दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में लगातार लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं. ठगों ने एटीएम के पैतरे को छोड़ अब सीधे धमकी वाले फॉर्मूले को अपना लिया है. ताजा मामला सत्ता से जुड़े एक नेता का है जिनको पुलिस की धौंस दिखाकर ठगो ने अपना शिकार बनाया है.

बताया जा रहा है कि बीते 1 सितंबर को भाजपा नेता को फोन से धमकी देते हुए शख्स ने बेटे की कब्जे वाली बात कहते हुए डेढ़ लाख की फिरौती मांगी..जब तक नेता जी कुछ समझ पाते तब तक दस हजार की चपत लग चुकी थी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. 

तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में है सलामती चाहते हो तो पैसे ट्रांसफर करो

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह को बीते एक सितंबर को अलग-अलग नंबरों से फोन आता है. फोन करने वाले शख्स ने कहा..

मैं लखनऊ से सब इंस्पेक्टर विजय कुमार बोल रहा हूं तुम्हारे बेटे अभिनव का अपहरण हो चुका है वह हमारे कब्जे में है..सलामती चाहते हो तो 1.5 लाख रुपए गूगल पे या फोन पे से भेज दो नहीं उसे जान से मार दूंगा.

दरअसल भाजपा नेता राजेश सिंह का बेटा अभिनव सिंह लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता है. बेटे की अपहरण की बात सुनते ही भाजपा नेता डर गए. ठगों ने कई अलग-अलग नंबर पर पैसे भेजने की बात कही..बताया जा रहा है कि राजेश सिंह ने अपने सहयोगियों के माध्यम से पांच-पांच हज़ार रुपए कुल मिलाकर 10 हज़ार भेज दिए.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

बेटे से बात होते ही खुला पूरा राज, हो गई साइबर ठगी

राजेश सिंह ने दस हजार रूपए अपने सहयोगियों से उन नंबरों पर भिजवा दिए तभी अचानक उनके बेटे का फोन आता है..जानकारी के मुताबिक जब उससे इस घटनाक्रम के बारे में पूंछा गया तो पता चला कि ऐसा कुछ नहीं हुआ.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

जैसे ही राजेश सिंह ने बेटे की बात सुनी उनके कान खड़े हो गए उन्हें लगा कि उनके साथ ठगी हो गई है. भाजपा नेता ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है..कोतवाल तारकेश्वर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरा प्रकरण साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ है मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की धड़पकड़ की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

सोशल मीडिया से जानकारी कर लोगों से होती है ठगी

फतेहपुर में जितनी भी इस तरह से ठगी हुईं हैं उनमें ठगों ने अपने आप को पुलिस अधिकारी बताते हुए लोगों को डराकर पैसे ऐंठ लिए..साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि ये ठग लोगों के सोशल मीडिया एकाउंट से जानकारी निकालकर पूरी योजना से लोगों को धमकाते हैं..और अक्सर कहते हैं कि तुम्हारे बेटे ने ये कांड कर दिया..या वो हमारे कब्जे में है.

बिना फोन काटे ही जल्द से जल्द पैसे भेजने की बात होती है..घबराए परिजन उन्हें बिना कुछ सोचें समझे ही पैसे भेज देते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं.. युगान्तर प्रवाह अपने पाठकों से अपील करता है कि ऐसे मामलों के बारे में अपने आस-पास के लोगों को जरूर बताएं और किसी का फोन आने पर पुलिस को जानकारी दें

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us