Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में क्लास छोड़कर भागी छात्रा ! दूसरी मंजिल से कूदी, खौफनाक है वीडियो

UP Fatehpur News: फतेहपुर में क्लास छोड़कर भागी छात्रा ! दूसरी मंजिल से कूदी, खौफनाक है वीडियो
फतेहपुर में कॉलेज की दूसरी मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग: Image Credit Viral Video Grap

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में फिजिक्स की क्लास छोड़कर इंटर की छात्रा ने कॉलेज की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. घटना खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज की है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक इंटर की छात्रा ने कॉलेज के अंदर ऐसा खौफनाक कदम उठाया है कि चारो ओर हड़कंप मचा हुआ है. फिजिक्स की क्लास छोड़कर छात्रा दूसरी मंजिल पर गई और देखते ही देखते उसने छलांक लगा दी.

घटना बुधवार खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज की है. गभीर हालत में छात्रा को प्रयागराज में भर्ती करवाया गया. बताया जा रहा है कि कंडीशन नाजुक होने पर गुरुवार को कानपुर के लिए रैफर कर दिया गया. छात्रा का विद्यालय से कूदने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

सीसीटीवी में घटना देख चौंकी पुलिस

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के शाहपुर मजरे अमनी गांव निवासी प्रियंका देवी (16) पुत्री राजू मौर्या सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज शहजादपुर में 12वीं की छात्रा है.

बताया जा रहा है कि बुधवार के दिन दोपहर कॉलेज स्कूल में फिजिक्स की क्लास में पढ़ रही थी कि अचानक टीचर से मचली आने की बात करते हुए क्लास से दौड़ कर बाहर आई और दूसरी मंजिल पर चढ़ते हुए छज्जे से नीचे कूद गई.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

सीसीटीवी फुटेज में साफ उसके गिरने का वीडियो दिख रहा है..जैसी ही छात्रा गिरी ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद शिक्षक उसके पास आ गए. देखते ही देखते पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक छात्रा के परिजनों को सूचना देने के बाद विद्यालय प्रशासन उसको पास के अस्पताल ले गया जहां से गंभीर हालत देखते हुए प्रयागराज के लिए रैफर कर दिया गया.

छात्रा की हालत नाजुक, कानपुर रैफर, कोतवाली में परिजनों का हंगामा

लहूलुहान छात्रा को प्रयागराज में भर्ती किया गया लेकिन हालत में कोई सुधार ना होने पर उसे गुरुवार को कानपुर के लिए रैफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि प्रयागराज से कानपुर जाते समय परिजन एम्बुलेंस लेकर करीब साढ़े तीन बजे खागा कोतवाली पहुंच गए.

देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ इक्ट्ठा हो गई. जानकारी के मुताबिक न्याय के लिए बीड़ ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा.. जानकारों की मानें तो पुलिस के समझाने पर परिजन छात्रा को लेकर कानपुर निकले. 

बस ड्राइवर से छात्रा का हुआ था विवाद 

जानकारी के मुताबिक दो पहले विद्यालय बस ड्राइवर से छात्रा का कुछ विवाद हुआ था जिसकी शिकायत ड्राइवर ने प्रिंसिपल से की थी..बताया जा रहा है कि छात्रा को कड़ी फटकार भी लगाई गई थी..लेकिन सूत्रों की माने तो माजरा कुछ और ही है.

घटना के बाद मीडिया को जवाब देते हुए प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह ने कहा कि छात्रा की हर संभव मदद की जा रही है..वहीं कोतवाली प्रभारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि छात्रा आत्महत्या करने के लिए कूदी है. पूरी जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us