Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश गिरफ्तार ! बीसी संचालक के साथ हुई थी लूट

Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश गिरफ्तार ! बीसी संचालक के साथ हुई थी लूट
फतेहपुर में पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार शातिर : Image Credit Fatehpur Police

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) पुलिस ने बीसी संचालक के साथ शनिवार को लूट करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ (Encounter) के दौरान गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों के पास से 73 हज़ार पांच सौ रुपए और देशी कट्टा भी बरामद हुआ है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में लगातार हो रही लूट की घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को दिनदहाड़े बीसी संचालक कमलेश सिंह के साथ लूट की घटना हुई थी.

जिसके बाद पुलिस लागतार छापेमारी कर रही थी. मंगलवार को थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी ने टीम के साथ सुबह तकरीबन 5 बजे मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि उनके पास से 73 हज़ार पांच सौ रुपए साथ ही दो तमंचे बरामद हुए हैं. 

बीसी संचालक से लूट करने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े 

फतेहपुर (Fatehpur) के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में बीसी संचालक का काम करने वाले कमलेश सिंह के साथ शनिवार सुबह आरामपुर बसई के पास लूट की घटना हुई थी. जिसके बाद पुलिस लगातार बदमाशों को खोजने का प्रयास कर रही थी

fatehpur_police_encounter_news_yugantar_pravah
बदमाशों का एनकाउंटर करने के बाद जांच करती सुल्तानपुर घोष पुलिस: Image Credit Fatehpur Police

एसपी उदय शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुल्तानपुर घोष पुलिस नौबस्ता चौकी बैरियर के पास चेकिंग कर रही थी तभी ऊंचाहार की ओर से आने वाले एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध पुलिस को देखते ही भगाने लगे. शक होने पर मौजूद पुलिस ने टीम को अलर्ट कर दिया. एसपी ने कहा कि मधुकरी आश्रम के पास पुलिस ने घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और आगे जाते हुए बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार

उदय शंकर सिंह आगे कहते हैं कि इस पर भी बदमाश लगातार फायरिंग करते रहे. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करते हुए रूपचंद्र उर्फ ललित निवासी बरकतपुर खागा और दिलशाद निवासी आरामपुर बसई थाना सुल्तानपुर घोष को घायल कर दिया वहीं तीसरा बदमाश अंकित मोटरसाइकल के नीचे दबा रहा. तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कम उम्र में तीनों बन गए शातिर बदमाश 

फतेहपुर की सुल्तानपुर घोष पुलिस ने जिन तीन शातिर बदमाशों को पकड़ा है वो तीनो कम उम्र में ही अपराधी बन गए हैं. 

  • दिलशाद (24) पुत्र मुमताज निवासी आरामपुर बसई थाना सुल्तानपुर घोष
  • रुपचंद्र (25) उर्फ ललित पुत्र श्रीलाल निवासी बरकतपुर छीमी थाना खागा
  • अंकित पासवान (20) पुत्र संतु निवासी ग्राम मकदूमपुर थाना सुल्तानपुर घोष

अंकित को छोड़कर दो बदमाशों दिलशाद और रूपचंद्र का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. एसपी उदय शंकर सिंह ने थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी और उनकी टीम की सराहना की है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us