Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू ! कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में

आज से शुरू होगा उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. पहले दिन 11 विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे. एसआईआर, कानून व्यवस्था और अमेरिका के साथ ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है. बजट सत्र हंगामेदार रहने के संकेत हैं.

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से आरंभ हो गया है. सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा और सरकार 11 अहम विधेयकों को सदन में पेश करेगी. विपक्ष पहले से ही एसआईआर, कानून व्यवस्था, महंगाई और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर हमलावर होने की तैयारी में है.

उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा का अहम बजट सत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है. तय कार्यक्रम के अनुसार यह सत्र 20 फरवरी तक चलेगा. पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सदन को संबोधित करेंगी. उनके अभिभाषण के बाद अध्यादेश, अधिसूचनाएं और नियम सदन की पटल पर रखे जाएंगे. सरकार के लिए यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी दौरान UP Budget 2026 पेश किया जाएगा. सत्र की शुरुआत से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के संकेत साफ नजर आ रहे हैं.

पहले दिन 11 विधेयक, सरकार की आक्रामक विधायी रणनीति

बजट सत्र के पहले ही दिन योगी सरकार 11 विधेयक सदन में मंजूरी के लिए पेश कर रही है. ये विधेयक विभिन्न विभागों से जुड़े प्रशासनिक और नीतिगत बदलावों से संबंधित बताए जा रहे हैं. सरकार की कोशिश है कि अधिकतर विधायी कार्य सत्र की शुरुआत में ही निपटा लिए जाएं. विपक्ष का आरोप है कि इतनी बड़ी संख्या में विधेयक एक साथ लाना चर्चा से बचने की रणनीति है. इसे लेकर सदन में तीखी बहस और हंगामे की पूरी संभावना जताई जा रही है.

11 फरवरी को पेश होगा UP Budget 2026

सत्र के कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को एक विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी. इसके बाद 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में UP Budget 2026 पेश करेंगे. इस बजट में बुनियादी ढांचे, कानून व्यवस्था, रोजगार और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर खास फोकस रहने की उम्मीद है. वहीं विपक्ष बजट को लेकर पहले से ही सरकार को घेरने के मूड में नजर आ रहा है. बजट के बाद सदन में लंबी बहस और हंगामे के आसार हैं.

Read More: UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान

एसआईआर, कानून व्यवस्था और ट्रेड डील पर विपक्ष का बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वे बजट सत्र में सरकार को कई मुद्दों पर घेरेंगी. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. इसके साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था और केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए जा रहे ट्रेड डील को भी बड़ा मुद्दा बनाया गया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से खेती और किसानों पर संकट बढ़ सकता है. सपा विधायक महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हमलावर रहेंगे.

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

भाजपा की तैयारी और विधानसभा अध्यक्ष का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में सभी विधायकों को निर्देश दिए हैं कि बजट सत्र के दौरान भी एसआईआर का काम प्रभावित नहीं होना चाहिए. उन्होंने विधायकों से अपने-अपने कार्यालय खुले रखने और क्षेत्र में सक्रिय रहने को कहा. वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दलीय नेताओं की बैठक में आश्वासन दिया कि सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा. जरूरत पड़ने पर देर शाम तक सदन की कार्यवाही चलाने की बात भी कही गई है.

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

09 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू ! कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से आरंभ हो गया है. सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा और सरकार 11 अहम विधेयकों को सदन में पेश करेगी. विपक्ष पहले से ही एसआईआर, कानून व्यवस्था, महंगाई और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर हमलावर होने की तैयारी में है.

उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा का अहम बजट सत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है. तय कार्यक्रम के अनुसार यह सत्र 20 फरवरी तक चलेगा. पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सदन को संबोधित करेंगी. उनके अभिभाषण के बाद अध्यादेश, अधिसूचनाएं और नियम सदन की पटल पर रखे जाएंगे. सरकार के लिए यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी दौरान UP Budget 2026 पेश किया जाएगा. सत्र की शुरुआत से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के संकेत साफ नजर आ रहे हैं.

पहले दिन 11 विधेयक, सरकार की आक्रामक विधायी रणनीति

बजट सत्र के पहले ही दिन योगी सरकार 11 विधेयक सदन में मंजूरी के लिए पेश कर रही है. ये विधेयक विभिन्न विभागों से जुड़े प्रशासनिक और नीतिगत बदलावों से संबंधित बताए जा रहे हैं. सरकार की कोशिश है कि अधिकतर विधायी कार्य सत्र की शुरुआत में ही निपटा लिए जाएं. विपक्ष का आरोप है कि इतनी बड़ी संख्या में विधेयक एक साथ लाना चर्चा से बचने की रणनीति है. इसे लेकर सदन में तीखी बहस और हंगामे की पूरी संभावना जताई जा रही है.

11 फरवरी को पेश होगा UP Budget 2026

सत्र के कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को एक विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी. इसके बाद 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में UP Budget 2026 पेश करेंगे. इस बजट में बुनियादी ढांचे, कानून व्यवस्था, रोजगार और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर खास फोकस रहने की उम्मीद है. वहीं विपक्ष बजट को लेकर पहले से ही सरकार को घेरने के मूड में नजर आ रहा है. बजट के बाद सदन में लंबी बहस और हंगामे के आसार हैं.

एसआईआर, कानून व्यवस्था और ट्रेड डील पर विपक्ष का बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वे बजट सत्र में सरकार को कई मुद्दों पर घेरेंगी. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. इसके साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था और केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए जा रहे ट्रेड डील को भी बड़ा मुद्दा बनाया गया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से खेती और किसानों पर संकट बढ़ सकता है. सपा विधायक महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हमलावर रहेंगे.

भाजपा की तैयारी और विधानसभा अध्यक्ष का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में सभी विधायकों को निर्देश दिए हैं कि बजट सत्र के दौरान भी एसआईआर का काम प्रभावित नहीं होना चाहिए. उन्होंने विधायकों से अपने-अपने कार्यालय खुले रखने और क्षेत्र में सक्रिय रहने को कहा. वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दलीय नेताओं की बैठक में आश्वासन दिया कि सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा. जरूरत पड़ने पर देर शाम तक सदन की कार्यवाही चलाने की बात भी कही गई है.

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us