Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में भाजपा नेत्री के पुत्र की दबंगई ! बीच सड़क फायरिंग का वीडियो वायरल

Fatehpur UP News: फतेहपुर में भाजपा नेत्री के पुत्र की दबंगई ! बीच सड़क फायरिंग का वीडियो वायरल
फतेहपुर में भाजपा नेत्री के पुत्र की दबंगई, वीडियो वायरल : Image Credit Viral Video

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दबंगों की मारपीट और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने भाजपा नेत्री के पुत्र सहित तीन को हिरासत में ले लिया है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर का है.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में दबंगों ने बीच सड़क मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंगों को कानून व्यवस्था का कोई भय नहीं है.

मामला सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर का है. बताया जा रहा है कि मौरंग कारोबारी अरुण मिश्रा के भाई प्रदीप मिश्रा से कुछ दबंग मारपीट करते हुए फायरिंग भी कर रहे हैं. हरकत में आई पुलिस ने भाजपा नेत्री के पुत्र सहित तीन को हिरासत में ले लिया है. 

फतेहपुर में गुर्गों के साथ मिलकर भाजपा नेत्री के पुत्र ने की दबंगई

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी गौतम नगर निवासी मौरंग व्यवसाई अरुण मिश्रा के भाई प्रदीप मिश्रा को उनके ही मोहल्ले में कुछ दबंगों ने पहले रोका फिर आपस में बहस करने लगे. देखते ही देखते कुछ और लोग वहां आ गए फिर अचानक हॉट टॉक होते-होते गाली गलौज और मारपीट होने लगी.

मारपीट इतनी बढ़ गई की अचानक दबंग युवक ने कट्टा निकाल कर फायरिंग कर दी. गलीमत रही की गोली किसी को लगी नहीं. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. हालाकि युगान्तर प्रवाह वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

भाजपा नेत्री के पुत्र सहित तीन हिरासत में, पुलिस ने कहा होगी कार्रवाई 

शहर के उत्तरी गौतम नगर में मारपीट और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने भाजपा नेत्री के दबंग पुत्र सहित तीन को हिरासत में ले लिया है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

सदर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह बताते हैं कि प्रथम दृष्टया कुछ लेन देन से जुड़ा मामला प्रकाश में आया है. मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी का पूरा फुटेज लिया जा रहा है साथ ही अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us