Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बीजेपी नेता के सीने में तान दी राइफल ! 35 लाख की मांगी रंगदारी

Fatehpur News: फतेहपुर में बीजेपी नेता के सीने में तान दी राइफल ! 35 लाख की मांगी रंगदारी
फतेहपुर में भाजपा नेता संतोष तिवारी को धमकी 35 लाख की मांगी रंगदारी (फाइल फोटो संतोष तिवारी): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) भाजपा नेता संतोष तिवारी (Santosh Tiwari) को जान मारने की धमकी सहित 35 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में भाजपा नेता और व्यवसाई संतोष तिवारी (Santosh Tiwari) को जान से मारने की धमकी और 35 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. घटना हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के लालीपुर गांव के पास की है.

बताया जा रहा है कि बीते 11 जनवरी को बीजेपी नेता मिर्जापुर भिटारी से शहर की ओर जा रहे थे तभी अंशू सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ रोक कर उन्हें धमकी दी. पुलिस ने अंशू सिंह सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आपको बतादें कि संतोष तिवारी भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी के बड़े भाई हैं.

सीने में राइफल सटाकर मांगे 35 लाख की डिमांड 

फतेहपुर (Fatehpur) के हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी के रहने वाले भाजपा नेता और व्यवसाई संतोष तिवारी ने एफआईआर में बताया कि शहर जाते समय अचानक उनकी गाड़ी को रोक कर अंशू सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह सहित चार अज्ञात लोगों ने सीने में राइफल सटा दी और 35 लाख का गुंडा टैक्स मांगने लगे.

पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दी है. संतोष कहते हैं कि अंशू सिंह धमकी देते हुए कहा कि पहले 20 लाख रुपये की मांग की गई थी जिस पर तुमने एफआईआर कराई थी मामले को सुलझाने में 8 से 10 लाख रुपये खर्च हुए थे इसलिए अब 35 लाख देने होंगे नहीं मरवा देंगे.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

एक नामजद सहित पांच पर एफआईआर

भाजपा नेता संतोष तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि जमरावां गांव निवासी अंशू सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धड़पकड़ की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

वहीं बताया जा रहा है कि इससे पहले भी रंगदारी की मांग को लेकर साल 2022 में बीजेपी नेता ने एफआईआर (0326/2022) दर्ज कराई गई थी जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

परिवार में है भय का माहौल, प्रशासन से न्याय की मांग 

संतोष तिवारी के साथ दोबारा हुई घटना से पूरे परिवार में भय का माहौल है. संतोष तिवारी ने प्रशासन से न्याय की मांग कहते हुए पूरे परिवार की सुरक्षा के लिए प्रशासन को इंगित किया है साथ ही आरोपी अंशू सिंह और उनके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. आपको बतादें कि संतोष भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं इसके साथ ही फतेहपुर और कौशांबी में मौरंग कारोबारी हैं और लखनऊ के अलीगंज में रहते हैं.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us