Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर की सीडीपीओ को किया गया सस्पेंड ! आरोप प्रत्यारोप से जुड़ा है मामला

Fatehpur News: फतेहपुर की सीडीपीओ को किया गया सस्पेंड ! आरोप प्रत्यारोप से जुड़ा है मामला
फतेहपुर की सीडीपीओ शिखा चौधरी को निदेशक ने किया सस्पेंड: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कार्यरत बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) शिखा चौधरी को शासन ने सस्पेंड कर दिया है. उन्नाव (Unnao) डीपीओ को पूरी जांच सौंपते हुए अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में सीडीपीओ (CDPO) के पद पर कार्यरत शिखा चौधरी को निदेशक संदीप कौर ने गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया है साथ ही उन्नाव जनपद में संबद्ध करते हुए इसकी जांच डीपीओ उन्नाव (Unnao) को सौंप दी गई हैं.

आपको बतादें कि शिखा चौधरी (Shikha Chaudhary) असोथर ब्लॉक में कार्यरत थी लेकिन उनका अटैचमेंट जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में था. 

क्यों किया गया CDPO शिखा चौधरी को सस्पेंड? 

फतेहपुर (Fatehpur) के असोथर (Asothar) ब्लॉक में कार्यरत CDPO शिखा चौधरी वर्तमान में डीपीओ कार्यालय से अटैच थीं. आरोप है कि सीडीपीओ अपने उच्चाधिकारियों से अनुशासनहीनता और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और मनमाने तरीके से काम करती थीं.

लगातार हो रहीं शिकायतों के चलते तत्कालीन जिलाधिकारी ने बीते 28 अगस्त को शासन को पत्र लिखते हुए कार्रवाई की मांग की थी. बताया जा रहा है कि बाल विकास एवं पुष्टाहार के निदेशक संदीप कौर ने 21 जनवरी को आदेश जारी करते हुए शिखा चौधरी को सस्पेंड कर जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) उन्नाव को जांच सौंप दी है.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

सीडीपीओ ने डीपीओ पर लगाए गंभीर आरोप 

शासन के आदेश पर निलंबन होने के बाद शिखा चौधरी (Shikha Chaudhary) ने DPO साहब यादव के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी मनमाने तरीके से काम करवाना चाहते थे जिसको उन्होंने मंजूर नहीं किया बाद उन्होंने जानबूझ कर शासन से सस्पेंड करवाया है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आरोपों पर क्या कहा डीपीओ साहब यादव ने? 

जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) साहब यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि सीडीपीओ की कार्यशैली अपने विभाग और उच्चाधिकारियों के प्रति ठीक नहीं थी.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि शिखा चौधरी अधिकारियों की बैठक में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लापरवाही से काम करती थीं. उन्होंने कहा कि सीडीपीओ अन्य जनपदों में तैनाती के दौरान भी अधिकारियों पर आरोप लगा चुकी हैं जिसकी वजह से पहले भी सस्पेंड किया गया था.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us