Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़ ! ओडिशा के दंपति गिरफ्तार

Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़ ! ओडिशा के दंपति गिरफ्तार
फतेहपुर धर्मांतरण के चलते तीन पर मुकदमा, ओडिशा के दंपत्ति गिरफ्तार: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में ओडिशा (Odisha) के पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है जबकि एक व्यक्ति फरार है. मामला बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) के छोटेलालपुर का है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में धर्मांतरण बड़ा खेल उजागर हुआ है. बताया जा रहा है कि बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के सरकंडी चौकी अंतर्गत छोटेलालपुर गांव में लगातार गतिविधियां जारी थीं.

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को एक शख्स के घर में 20-25 गरीब हिंदू महिलाओं को इकट्ठा कर क्रिश्चियन मिशनरी के लोग उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा, नौकरी और पैसे का लालच देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहे थे. घटना की भनक लगते ही हिंदू संगठनों ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर आपत्तिजनक साहित्य बरामद किया.

लालच देकर हो रखा था धर्मांतरण,दो आरोपी गिरफ्तार 

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के छोटेलालपुर में धर्म परिवर्तन की जानकारी होने पर हिंदू संगठन और पुलिस मौके पर पहुंची.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से समरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सुष्मिता सिंह को गिरफ्तार किया है जो कि ओडिशा के मर्वला गजपति रायगदा जिले के निवासी हैं. एक अन्य आरोपी, ओमप्रकाश, मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

विहिप को मिली थी घटना की जानकारी

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी शेर सिंह के घर में महिलाओं को इकट्ठा किया गया था. सभी महिलाएं कंजड़ बिरादरी की थीं. बताया जा रहा है कि मिशनरी के लोग उन्हें बच्चों की बेहतर शिक्षा, रोजगार और आर्थिक मदद का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नगर अध्यक्ष राजेश सिंह को इस गतिविधि की सूचना मिली तो उन्होंने हिंदू संगठनों के विमलेश बाजपेई, अनिकेत गुप्ता, सजल शर्मा, अभय सोनी और अन्य सदस्यों के साथ सरकंडी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

मौके पर पुलिस और हिंदू संगठन ने लोग

पुलिस और हिंदू संगठनों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिलाओं को रेस्क्यू किया. इस दौरान घर से कई आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुए पुलिस ने मौके पर समरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सुष्मिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि "विहिप के नगर अध्यक्ष राजेश सिंह की तहरीर पर दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है मौके से फरार आरोपी ओमप्रकाश की तलाश जारी है."

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us