Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में ग्रामवासियों ने दिखाई प्रकृति के प्रति जागरूकता ! सतर्कता से बची घायल राष्ट्रीय पक्षी की जान

Fatehpur News: फतेहपुर में ग्रामवासियों ने दिखाई प्रकृति के प्रति जागरूकता ! सतर्कता से बची घायल राष्ट्रीय पक्षी की जान
फतेहपुर में ग्रामीणों की सतर्कता ने बची राष्ट्रीय पक्षी की जान, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ग्रामवासियों की सतर्कता ने बचाई राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान. मामला मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के दावतपुर गांव का है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में ग्रामीणों की सतर्कता और प्रकृति के जीवों के प्रति प्रेम ने धर्मो रक्षति रक्षितः का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई है. मामला मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के दावतपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि  जंगल में घायल मोर की जान बचाने में ग्रामीणों ऐसी सतर्कता दिखाई है कि उसकी सभी जगह चर्चा हो रही है साथ ही वन विभाग ने भी इसकी सराहना की है.

ग्रामीणों की जागरूकता से बची घायल मोर की जान

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के दावतपुर गांव के निवासी मुन्ना सिंह शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अपने खेतों की ओर गए थे. बताया जा रहा है कि उन्हें आम के बाग में एक पक्षी दिखा.

पास जाकर देखा तो घायल अवस्था में मोर पड़ा था. राष्ट्रीय पक्षी की हालत देखकर उन्होंने तुरंत गांव के समाजसेवी आशुतोष अवस्थी को इसकी जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक आशुतोष ने तुरंत प्रशासन और वन विभाग को इसकी सूचना दी.

राष्ट्रीय पक्षी की सूचना पर पहुंचा प्रशासन

बताया जा रहा है कि आशुतोष की सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए प्रशासन और वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची. जानकारी के अनुसार वनरक्षक महेंद्र कुमार, फॉरेस्ट वाचर कुलदीप कुमार और फूल सिंह के साथ थाने से सिपाही सत्येंद्र सिंह ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर घायल मोर को सावधानीपूर्वक उठाया और उपचार के लिए ले गई.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों को सूचना देने पर प्रशंसा की. इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि यदि समाज और प्रशासन मिलकर कार्य करें, तो प्रकृति और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

इन ग्रामवासियों का रहा योगदान

घटना स्थल पर गांव के कई निवासी, जिनमें राहुल सिंह, अभय द्विवेदी, रोहित सिंह, योगेंद्र सिंह, जगमोहन अवस्थी, और मोहित कुमार मौके पर मौजूद रहे. इन सभी की सतर्कता और सहयोग से राष्ट्रीय पक्षी की जान बचाई जा सकी.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us