Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Padama Awards In UP 2025: गणतंत्र दिवस पर यूपी की इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार ! बिहार भी है शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

Padama Awards In UP 2025: गणतंत्र दिवस पर यूपी की इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार ! बिहार भी है शामिल, देखिए पूरी लिस्ट
पद्म पुरस्कार की घोषणा यूपी से ये हस्तियां शामिल (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Padama Awards List UP

Padama Awards In UP 2025: गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है. इस वर्ष 139 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा जिनमें उत्तर प्रदेश के 10 लोग शामिल हैं.

Padama Awards In UP 2025: गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले, 2025 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस वर्ष कुल 139 हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.

इनमें उत्तर प्रदेश की 10 हस्तियां और बिहार के एक दिवंगत नेता शामिल हैं. यूपी से दो को पद्म भूषण और आठ को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा. खास बात यह है कि सम्मानित हस्तियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.

पद्म भूषण पाने वाले उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख नाम

  •  रामबहादुर राय - साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता में योगदान के लिए.
  • साध्वी ऋतंभरा - समाजसेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए.

उत्तर प्रदेश के इन 8 लोगों को मिला पद्म श्री सम्मान

1. आशुतोष शर्मा - विज्ञान और इंजीनियरिंग

2. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ - साहित्य और शिक्षा

Read More: UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी

3. हृदय नारायण दीक्षित - साहित्य और शिक्षा

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

4. सत्यपाल सिंह - खेल

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

5. श्याम बिहारी अग्रवाल - कला

6. सोनिया नित्यानंद - औषधि

7. सैयद ऐनुल हसन - साहित्य और शिक्षा

8. नारायण उर्फ भुलई भाई (मरणोपरांत) - लोकसेवा

बिहार से सुशील मोदी को मिला पद्म विभूषण (मरणोपरांत)

बिहार के दिवंगत नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को उनके राजनीतिक और समाजसेवी योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:

"पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश की सभी महान हस्तियों को मेरी हार्दिक बधाई। आपने अपने कार्यों से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है."
क्या है पद्म पुरस्कारों का महत्व?

पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं.ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाते हैं. 

देश और समाज के प्रति इन महान हस्तियों का योगदान प्रेरणादायक है. ऐसे पुरस्कार उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने के साथ-साथ अन्य लोगों को प्रेरणा देने का भी कार्य करते हैं.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us