Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में किसान की हत्या ! छोटे भाई ने खुद को मारी गोली 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में किसान की हत्या ! छोटे भाई ने खुद को मारी गोली 
फतेहपुर में किसान की हत्या, छोटे भाई ने खुद को मारी गोली(फाइल फोटो राम सिंह बाएं, श्याम सिंह एंबुलेंस में दाएं): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बीती रात किसान राम सिंह की हत्या के बाद सोमवार को इसके छोटे भाई श्याम सिंह ने खुद को गोली मार ली है. घटना सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव की है. घायल को जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट रैफर किया गया है

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बीती रात किसान राम सिंह की ट्यूबवेल में हत्यायुक्त शव मिलने के बाद सोमवार को पुलिस के पूछताछ और जांच के दौरान मृतक के छोटे भाई श्याम सिंह ने खुद को गोली से उड़ा दिया.

घटना सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि उधर राम सिंह का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है वहीं घायल छोटे भाई को जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया है.

किसान की हत्या और छोटे भाई का गोलीकांड 

फतेहपुर (Fatehpur) के सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव में रविवार की करीब 9 बजे खेत में पानी लगाने गए किसान राम सिंह (35) की देर रात हत्या (Murder) कर दी गई. उसका शव ट्यूबवेल की कोठारी में मिला था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा और हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुट गई.

बताया जा रहा है कि सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव में पूछताछ के दौरान अचानक मृतक के छोटे भाई श्याम सिंह ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से पेट में गोली मारते हुए आत्महत्या का प्रयास किया. जानकारी के मुताबिक उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर हैलेट रैफर कर दिया गया है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

छोटे भाई ने खुद को क्यों मारी गोली? पुलिस कर रही जांच 

बीती रात राम सिंह की हत्या और फिर श्याम सिंह के गोलीकांड से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि हत्या के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने कई टीमें गठित की गई हैं. पुलिस मृतक के मोबाइल का सीडीआर भी खंगाल रही है, जिससे हत्यारे तक पहुंचा जा सके.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

पुलिस आत्महत्या की कोशिश को हत्या से जोड़कर देख रही है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि श्याम सिंह से पूछताछ की गई थी उसके थोड़ी देर बाद उसने खुद को गोली मार ली. इस घटना के बाद पुलिस की शक की सुई छोटे भाई श्याम सिंह की तरफ घूम गई है.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

गांव में दहशत, पुलिस जल्द करेगी खुलासा 

किसान हत्याकांड और भाई की आत्महत्या की कोशिश से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है. क्या राम सिंह की हत्या के पीछे कोई पारिवारिक विवाद था?

क्या श्याम सिंह को इस हत्या की जानकारी थी? या फिर कोई तीसरा व्यक्ति इस घटना का मास्टरमाइंड है? ये सारे सवाल पुलिस और गांव वालों के लिए पहली बने हुए हैं जिसका जल्द ही पुलिस खुलासा कर सकती है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us