Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Nz T20: नागपुर में टीम इंडिया का अभिषेक ! पहले टी20 मुकाबले में कीवीज़ को 48 रन से हराया

अभिषेक शर्मा की धुरंधर परफॉर्मेंस से इंडिया की फतेह हारा कीवी: Image Credit Original Source

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवीज़ को 48 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

Nagpur T-20: टीम इंडिया का टी-20 क्रिकेट में शानदार परफार्मेंस जारी है. नागपुर में हुए पहले टी-20 मैच में भारत ने मेहमान टीम को 48 रनों से पराजित कर दिया. टी-20 क्रिकेट में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. 

पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत

T-20 क्रिकेट में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. सूर्य कुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है, इसी कड़ी में आज नागपुर में हुए पहले T20 मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को किया बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने सधी हुई आक्रामक शुरुआत की. सैमसन ज्यादा देर नहीं टिक सके और 10 रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन के आउट होने के बाद, पिछले कई मुकाबले से बाहर चल रहे ईशान किशन को इस मुकाबले में मौका मिला, शुरुआत उन्होंने एक अच्छे शॉट से की, उनकी ये पारी 8 रन पर सिमट गई.

अभिषेक ने लगाए 8 छक्के

उधर कप्तान सूर्य कुमार यादव और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. पिछले कुछ मैचो से कप्तान सूर्य रनों के लिए लड़ रहे थे. आज उन्होंने आकर्षक शाट लगाए. सूर्य 32 रन बनाकर सेंटनर का शिकार बने. एक बार फिर अभिषेक शर्मा ने दर्शकों का दिल जीत लिया. 8 गगनचुंबी छक्कों व 5 चौकों के साथ 35 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाए.

अभिषेक के आउट होते ही पंड्या ने कुछ बढ़िया शाट लगाए वे 25 रन बनाकर आउट हुए. फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह ने आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 238 रन लगा दिए. रिंकू 20 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने 3 छक्के व 4 चौके लगाये. 

फिलिप्स की शानदार पारी नहीं दिला सकी जीत

239 रनों का विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. कान्वे बिना खाता खोले अर्शदीप को विकेट दे बैठे. रचिंद रविन्द्र भी 1 रन बनाकर पंड्या का शिकार बने. रॉबिन्सन 21 को चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा. फिलिप्स और चैपमैन ने टीम को संभाला. फिलिप्स ज्यादा आक्रामक दिखाई दिए. फिलिप्स ने 78 रनों की पारी खेली जिसमें 6 गगनचुम्बी छक्के शामिल थे.

चेपमेंन ने 39 रन की पारी खेली. मिचेल जब तक आये तब तक काफी देर हो चुकी थी. मिचेल 28 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी. वही भारत ने 5 मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला 48 रन से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अभिषेक शर्मा को प्लेयर आफ द मैच से नवाज़ा गया.

21 Jan 2026 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मां के इलाज और...
Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

Follow Us