Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उत्तर प्रदेश में बेटियों के लिए खुशखबरी: शादी अनुदान योजना का दायरा बढ़ेगा, अब तीन लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाभ

यूपी का समाज कल्याण विभाग विवाह योजना में देगा 20 जगह 51 हजार, इन परिवारों को मिलेगा लाभ (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश का समाज कल्याण विभाग शादी अनुदान योजना का दायरा बढ़ाने जा रहा है. अब तीन लाख रुपये वार्षिक आय तक के परिवारों की बेटियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. साथ ही अनुदान राशि को भी 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किए जाने की तैयारी है.

Uttar Pradesh News: योगी सरकार अब गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की बेटियों के विवाह में मदद के लिए शादी अनुदान योजना को और व्यापक बनाने जा रही है. समाज कल्याण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है. अब तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की बेटियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा, जबकि अनुदान राशि को भी 51 हजार रुपये तक बढ़ाया जाएगा.

योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी

समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की इस प्रमुख योजना में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. अब तक यह योजना केवल उन्हीं परिवारों के लिए थी जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये से अधिक नहीं थी. लेकिन अब विभाग ने इस सीमा को बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक गरीब और मध्यम आय वर्गीय परिवारों की बेटियों को शादी के लिए आर्थिक सहयोग देना है.

बढ़ेगी अनुदान राशि, अब मिलेगा 51 हजार रुपये

पहले इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी, लेकिन अब विभाग इसे 51 हजार रुपये करने की तैयारी में है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह राशि सीधे वधू के खाते में भेजी जाएगी. यह बदलाव न केवल आर्थिक राहत देगा बल्कि विवाह के समय परिवारों के बोझ को भी कम करेगा.

पिछले दो वर्षों से ठप थी योजना

गौरतलब है कि पिछले दो वित्तीय वर्षों से इस योजना को बजट न मिलने के कारण रोका गया था. गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहायता देने वाली यह योजना समाज कल्याण विभाग के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक रही है. अब जब बजट और नीति सुधार दोनों पर काम शुरू हो गया है, तो संभावना है कि यह योजना एक बार फिर तेजी से लागू की जाएगी.

Read More: उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर: 50 जिलों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की फसल बर्बाद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तरह बढ़ेगा लाभ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहले ही सरकार आय सीमा को दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर चुकी है. इस योजना के तहत एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें से 60 हजार रुपये सीधे वधू के खाते में भेजे जाते हैं. इसी तर्ज पर समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना को भी अधिक प्रभावी और लाभकारी बनाया जा रहा है.

Read More: Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

सरकार का उद्देश्य: हर बेटी की शादी में सहयोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि योगी सरकार का उद्देश्य वंचितों, गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए योजनाओं का निरंतर विस्तार करना है. उन्होंने कहा कि शादी अनुदान योजना का दायरा बढ़ाने से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा. सरकार चाहती है कि कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण विवाह से वंचित न रहे.

Read More: UP Panchayat Election 2026: कार्यकाल खत्म होने से पहले बजट खपाने की होड़, कासगंज में दो प्रधान बर्खास्त

29 Oct 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

उत्तर प्रदेश में बेटियों के लिए खुशखबरी: शादी अनुदान योजना का दायरा बढ़ेगा, अब तीन लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाभ

Uttar Pradesh News: योगी सरकार अब गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की बेटियों के विवाह में मदद के लिए शादी अनुदान योजना को और व्यापक बनाने जा रही है. समाज कल्याण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है. अब तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की बेटियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा, जबकि अनुदान राशि को भी 51 हजार रुपये तक बढ़ाया जाएगा.

योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी

समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की इस प्रमुख योजना में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. अब तक यह योजना केवल उन्हीं परिवारों के लिए थी जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये से अधिक नहीं थी. लेकिन अब विभाग ने इस सीमा को बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक गरीब और मध्यम आय वर्गीय परिवारों की बेटियों को शादी के लिए आर्थिक सहयोग देना है.

बढ़ेगी अनुदान राशि, अब मिलेगा 51 हजार रुपये

पहले इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी, लेकिन अब विभाग इसे 51 हजार रुपये करने की तैयारी में है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह राशि सीधे वधू के खाते में भेजी जाएगी. यह बदलाव न केवल आर्थिक राहत देगा बल्कि विवाह के समय परिवारों के बोझ को भी कम करेगा.

पिछले दो वर्षों से ठप थी योजना

गौरतलब है कि पिछले दो वित्तीय वर्षों से इस योजना को बजट न मिलने के कारण रोका गया था. गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहायता देने वाली यह योजना समाज कल्याण विभाग के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक रही है. अब जब बजट और नीति सुधार दोनों पर काम शुरू हो गया है, तो संभावना है कि यह योजना एक बार फिर तेजी से लागू की जाएगी.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तरह बढ़ेगा लाभ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहले ही सरकार आय सीमा को दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर चुकी है. इस योजना के तहत एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें से 60 हजार रुपये सीधे वधू के खाते में भेजे जाते हैं. इसी तर्ज पर समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना को भी अधिक प्रभावी और लाभकारी बनाया जा रहा है.

सरकार का उद्देश्य: हर बेटी की शादी में सहयोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि योगी सरकार का उद्देश्य वंचितों, गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए योजनाओं का निरंतर विस्तार करना है. उन्होंने कहा कि शादी अनुदान योजना का दायरा बढ़ाने से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा. सरकार चाहती है कि कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण विवाह से वंचित न रहे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
15 जून 2026 का दिन सोमवती अमावस्या और विशेष शुभ संयोगों के कारण आध्यात्मिक, पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण...
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट
Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में

Follow Us