Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jayraj Man Singh Case: क्या रसूखदारों को बचाने के चलते पुलिस ने किया खुलासा ! जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म

फतेहपुर जयराज मान सिंह हत्याकांड का खुलासा, क्या रसूखदारो को बचाने की कोशिश: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर में अरबों की संपत्ति वाले वरिष्ठ अधिवक्ता जयराज मान सिंह की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है. आरोपी के तौर पर मुंशी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन जिले में यह चर्चा तेज है कि क्या पुलिस ने रसूखदार चेहरों को बचाने के लिए जल्द खुलासा कर दिया.

Fatehpur Jayraj Man Singh Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में वरिष्ठ अधिवक्ता और अरबों की संपत्ति के मालिक जयराज मान सिंह की हत्या का मामला अब सिर्फ एक मर्डर केस नहीं रह गया है. पुलिस ने मुंशी अंकित मिश्रा को आरोपी बताकर 48 घंटे में खुलासा कर दिया, लेकिन जिलेभर में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इतने बड़े हत्याकांड के पीछे सिर्फ एक मैनेजर था या फिर कोई बड़ा खेल अब भी परदे के पीछे छिपा है.

भरोसेमंद मुंशी ही निकला कातिल, पुलिस का दावा

फतेहपुर पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता जयराज मान सिंह की हत्या उनके ही मुंशी अंकित मिश्रा ने की. अंकित पिछले आठ वर्षों से मृतक के बेहद करीब था और जमीन से जुड़े तमाम कार्यों को देखता था. धीरे-धीरे वह परिवार का सबसे भरोसेमंद व्यक्ति बन गया. पुलिस का कहना है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची और जयराज मान सिंह को मौत के घाट उतार दिया.

जमीन सौदे में कमीशन बना हत्या की असली वजह

एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जयराज मान सिंह 122 बीघा की बेशकीमती आंवला बाग और अन्य जमीन को बेचने की तैयारी में थे. इसी जमीन सौदे में आरोपी अंकित मिश्रा मोटी कमीशन की उम्मीद लगाए बैठा था. जब जमीन का रेट तय नहीं हो पाया और डील कैंसिल हो गई, तो आरोपी को लगा कि उसका मुनाफा खत्म हो गया. इसी लालच ने उसे हत्या की तरफ धकेल दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी चाहता था कि हत्या के बाद भी परिवार का भरोसा बनाए रखे और जमीन को अपने मुताबिक कीमत पर बिकवाकर अमीर बन जाए.

21 जनवरी को नाप के बहाने ले गया और कर दी निर्मम हत्या

पुलिस के अनुसार 21 जनवरी को अंकित मिश्रा जयराज मान सिंह को जमीन नापने के बहाने घर से अपने साथ ले गया. दोनों बाग की ओर पहुंचे, जहां पहले से तैयार योजना के तहत आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी. शव को वहीं फेंक दिया गया. शुरुआत में किसी को अंदाजा नहीं हुआ कि शहर के इतने बड़े अधिवक्ता के साथ ऐसा हो चुका है.

Read More: Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल

हत्या के बाद आरोपी की चालाकी, परिवार को गुमराह करने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए बेहद शातिर चाल चली. वह मृतक के घर पहुंचा और दूसरे नौकर को मृतक की वैगनार कार में बैठाकर यह कहकर साथ ले गया कि जमीन नाप में उसकी जरूरत पड़ेगी. इसके बाद वह दोबारा घटनास्थल पहुंचा और मृतक की पत्नी को फोन कर गुमराह किया कि जयराज मान सिंह वहां मौजूद नहीं हैं. लेकिन जब परिजनों और पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो खून से लथपथ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया.

Read More: Fatehpur News: 5 रुपये में 28 लाख का सपना ! लालच में फंसा योगेंद्र, साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना

खुलासा गले नहीं उतर रहा, रसूखदारों पर उठ रहे सवाल

हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया है, लेकिन जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इतना बड़ा हत्याकांड सिर्फ एक मुंशी अकेले कर सकता है. जयराज मान सिंह के पास शहर में चार से पांच अरब की प्रापर्टी बताई जा रही है. 122 बीघा की बाग की बिक्री को लेकर कई डीलें चल रही थीं और चर्चित भू-माफिया भी सक्रिय थे. ऐसे में सवाल यह भी है कि कहीं जांच सिर्फ मैनेजर तक सीमित रखकर रसूखदार चेहरों को बचाने का खेल तो नहीं हो रहा.

Read More: Shiksha Mitra News: पिता नहीं रहे, लेकिन अकेला नहीं है परिवार, शिक्षामित्र की बेटी की शादी के लिए साथियों ने बढ़ाया हाथ

जांच जारी, सामने आ सकते हैं बड़े नाम

एसपी अनूप सिंह का कहना है कि विवेचना जारी है और इस हत्याकांड से जुड़े कई अहम तथ्य अभी सामने आ सकते हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन लोगों की मांग है कि जमीन सौदों में शामिल सभी चेहरों की जांच हो और अगर कोई बड़ा नाम शामिल है तो उसे भी बेनकाब किया जाए.

24 Jan 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Jayraj Man Singh Case: क्या रसूखदारों को बचाने के चलते पुलिस ने किया खुलासा ! जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म

Fatehpur Jayraj Man Singh Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में वरिष्ठ अधिवक्ता और अरबों की संपत्ति के मालिक जयराज मान सिंह की हत्या का मामला अब सिर्फ एक मर्डर केस नहीं रह गया है. पुलिस ने मुंशी अंकित मिश्रा को आरोपी बताकर 48 घंटे में खुलासा कर दिया, लेकिन जिलेभर में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इतने बड़े हत्याकांड के पीछे सिर्फ एक मैनेजर था या फिर कोई बड़ा खेल अब भी परदे के पीछे छिपा है.

भरोसेमंद मुंशी ही निकला कातिल, पुलिस का दावा

फतेहपुर पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता जयराज मान सिंह की हत्या उनके ही मुंशी अंकित मिश्रा ने की. अंकित पिछले आठ वर्षों से मृतक के बेहद करीब था और जमीन से जुड़े तमाम कार्यों को देखता था. धीरे-धीरे वह परिवार का सबसे भरोसेमंद व्यक्ति बन गया. पुलिस का कहना है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची और जयराज मान सिंह को मौत के घाट उतार दिया.

जमीन सौदे में कमीशन बना हत्या की असली वजह

एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जयराज मान सिंह 122 बीघा की बेशकीमती आंवला बाग और अन्य जमीन को बेचने की तैयारी में थे. इसी जमीन सौदे में आरोपी अंकित मिश्रा मोटी कमीशन की उम्मीद लगाए बैठा था. जब जमीन का रेट तय नहीं हो पाया और डील कैंसिल हो गई, तो आरोपी को लगा कि उसका मुनाफा खत्म हो गया. इसी लालच ने उसे हत्या की तरफ धकेल दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी चाहता था कि हत्या के बाद भी परिवार का भरोसा बनाए रखे और जमीन को अपने मुताबिक कीमत पर बिकवाकर अमीर बन जाए.

21 जनवरी को नाप के बहाने ले गया और कर दी निर्मम हत्या

पुलिस के अनुसार 21 जनवरी को अंकित मिश्रा जयराज मान सिंह को जमीन नापने के बहाने घर से अपने साथ ले गया. दोनों बाग की ओर पहुंचे, जहां पहले से तैयार योजना के तहत आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी. शव को वहीं फेंक दिया गया. शुरुआत में किसी को अंदाजा नहीं हुआ कि शहर के इतने बड़े अधिवक्ता के साथ ऐसा हो चुका है.

हत्या के बाद आरोपी की चालाकी, परिवार को गुमराह करने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए बेहद शातिर चाल चली. वह मृतक के घर पहुंचा और दूसरे नौकर को मृतक की वैगनार कार में बैठाकर यह कहकर साथ ले गया कि जमीन नाप में उसकी जरूरत पड़ेगी. इसके बाद वह दोबारा घटनास्थल पहुंचा और मृतक की पत्नी को फोन कर गुमराह किया कि जयराज मान सिंह वहां मौजूद नहीं हैं. लेकिन जब परिजनों और पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो खून से लथपथ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया.

खुलासा गले नहीं उतर रहा, रसूखदारों पर उठ रहे सवाल

हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया है, लेकिन जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इतना बड़ा हत्याकांड सिर्फ एक मुंशी अकेले कर सकता है. जयराज मान सिंह के पास शहर में चार से पांच अरब की प्रापर्टी बताई जा रही है. 122 बीघा की बाग की बिक्री को लेकर कई डीलें चल रही थीं और चर्चित भू-माफिया भी सक्रिय थे. ऐसे में सवाल यह भी है कि कहीं जांच सिर्फ मैनेजर तक सीमित रखकर रसूखदार चेहरों को बचाने का खेल तो नहीं हो रहा.

जांच जारी, सामने आ सकते हैं बड़े नाम

एसपी अनूप सिंह का कहना है कि विवेचना जारी है और इस हत्याकांड से जुड़े कई अहम तथ्य अभी सामने आ सकते हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन लोगों की मांग है कि जमीन सौदों में शामिल सभी चेहरों की जांच हो और अगर कोई बड़ा नाम शामिल है तो उसे भी बेनकाब किया जाए.

Latest News

Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट LIVEPrateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम...
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी
फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी
Kal Ka Rashifal 10 May 2026: किसके लिए कष्टकारी होगा रविवार का दिन, इन उपायों से मिलेगी सफलता

Follow Us