Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Nz T20 News: रायपुर में ईशान किशन की आंधी-कप्तान सूर्य भी चमके, 7 विकेट से जीता भारत

रायपुर टी 20 में भारत की जीत: Image Credit Original Source

रायपुर में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारत की ओर से ईशान किशन व कप्तान सूर्य कुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 209 रन के विशाल लक्ष्य को आसानी से पा लिया. अब तीसरा मुकाबला रविवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा.

Raipur T20 News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने कीवीज़ को 7 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने यह मुकाबला 15.2 ओवर में जीत लिया. इस जीत का श्रेय ईशान किशन व कप्तान सूर्य को जाता है, जिन्होंने कीवीज़ को हावी नहीं होने दिया.

भारत ने आसानी से जीता मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में शुक्रवार को खेला गया. यहां चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली. भारत ने यहाँ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 209 रन जैसे बड़े लक्ष्य को महज 28 गेंद शेष रहते ही पा लिया. भारत अब इस सीरीज में 2-0 से आगे है. भारत ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. कान्वे और शिफर्ट ने टीम को तेज तर्रार शुरुआत दी. जहां 3.2 ओवर में ही टीम ने 43 रन बना डाले. पहला विकेट कान्वे 19 रन के रुप में गिरा. राणा ने पहली सफलता टीम को दिलाई. आक्रामक दिखाई दे रहे शिफर्ट को भी 24 रन के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेज दिया.

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 209 रन का लक्ष्य

रविन्द्र व फिलिप्स ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. रचिन रविन्द्र ने ग्राउंड के चारों ओर बड़े शाट्स लगाए. फिलिप्स 19 और मिचेल 18 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान सूर्य ने गेंद कुलदीप यादव को थमाई, जहां कुलदीप ने रचिन रविन्द्र को 44 रन के स्कोर पर आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई. अंत में कप्तान सेंटनर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया, सेंटनर 47 रन बनाकर नाबाद लौटे. न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 208 रन बनाये.

ईशान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सस्ते में आउट हो गए. पहले मैच के प्लेयर आफ़ द मैच रहे अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके. पहला विकेट सैमसन 6 के रूप में गिरा. फिर अभिषेक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. 6 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद पारी लड़खड़ाई जरूर थी. फिर ईशान किशन की आंधी आयी. किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने 5 ओवर में स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया, यही नहीं 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी जमाया. किशन यही नहीं रुके लगातार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजते रहे.

कप्तान सूर्य ने दिए फार्म में वापसी के संकेत

दूसरी ओर से कप्तान सूर्य भी आज अलग ही अंदाज में दिखाई दिए. दोनों खिलाड़ियों ने चौकों व छक्कों की बारिश कर डाली. कीवीज़ का कोई भी बॉलर दोनों की आंधी को रोक पाने में नाकामयाब रहा. किशन और सूर्य ने तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की राह बेहद आसान बना दिया. किशन 32 गेंदों में 76 रन बनाकर सोढ़ी का शिकार बने. उस पारी में किशन ने 11 चौके व 4 छक्के जड़े. कप्तान सूर्य 82 और शिवम दुबे 36 रन चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़ कर टीम को जीत दिलाई.

209 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने मात्र 28 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया. इसके साथ ही सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बनाई. किशन को शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर आफ द मैच से नवाजा गया. अगला तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में रविवार को खेला जाएगा.

23 Jan 2026 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
15 जून 2026 का दिन सोमवती अमावस्या और विशेष शुभ संयोगों के कारण आध्यात्मिक, पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण...
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट
Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में

Follow Us