Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर में डीएपी खाद की किल्लत: समितियों में खाली गोदाम, प्राइवेट दुकानों पर 1800 में हो रही खुलेआम बिक्री

फतेहपुर में डीएपी खाद की किल्लत, प्राइवेट में 1800 की खाद: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में डीएपी खाद की भारी किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. जहां सरकारी समितियों पर खाद नहीं मिल रही, वहीं निजी दुकानों में यही डीएपी 1800 रुपए में बेची जा रही है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होने के बावजूद प्रशासन की कार्रवाई नदारद है.

Farehpur DAP News: फतेहपुर जिले में रबी सीजन की बुआई में लगे किसानों के सामने डीएपी खाद की किल्लत सबसे बड़ी चुनौती बन गई है. समितियों में गोदाम खाली हैं, जबकि निजी दुकानदार खुलेआम मनमाने दामों पर खाद बेच रहे हैं. सरकारी रेट 1350 रुपए प्रति बोरी तय है, लेकिन बाजार में यही खाद 1800 रुपए में बिक रही है. बावजूद इसके प्रशासन केवल “पर्याप्त स्टॉक” का दावा कर रहा है.

किसानों को नहीं मिल रही डीएपी, समितियों में हाहाकार

जिले की सहकारी समितियों पर डीएपी खाद का संकट गहराता जा रहा है. किसान सुबह से लाइन में लगते हैं लेकिन दोपहर तक उन्हें सिर्फ निराशा हाथ लगती है. समितियों के गोदामों में खाद का स्टॉक खत्म हो चुका है, किसी समिति है अगर खाद है भी तो वहां किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है. जिसके चलते किसानों को अपनी फसल की बुआई में देरी करनी पड़ रही है. किसानों का कहना है कि प्रशासन सिर्फ बयान दे रहा है, मदद नहीं.

निजी दुकानों पर 1800 रुपए में डीएपी की बिक्री

जहां सरकारी समितियां “खाली” हैं, वहीं जिले की निजी खाद दुकानों में डीएपी खाद धड़ल्ले से 1800 रुपए प्रति बोरी में बेची जा रही है. सरकारी रेट 1350 रुपए तय होने के बावजूद कोई नियंत्रण नहीं है. किसानों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें यही महंगी खाद खरीदनी पड़ रही है, वरना बुआई पूरी तरह रुक जाएगी. कई दुकानदार खुलेआम यह दलील दे रहे हैं कि उन्हें भी “ऊंचे दामों पर माल मिल रहा है”.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो, फिर भी प्रशासन खामोश

फतेहपुर में कई किसानों ने निजी दुकानों पर डीएपी की मनमानी बिक्री के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं. इन वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुकानदार खुलेआम तय मूल्य से ज्यादा वसूल रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है. किसानों का आरोप है कि जिला स्तर पर मिलीभगत के कारण शिकायतों को दबा दिया जाता है.

Read More: Fatehpur News: वाह रे फतेहपुर की पुलिस “5 हजार दोगी तभी लिखेंगे मुकदमा” तमंचे के बल पर विवाहिता की पिटाई, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

प्रशासन के दावे और जमीनी सच्चाई में फर्क

जिला प्रशासन का दावा है कि फतेहपुर में डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जिन समितियों में स्टॉक नहीं है वहां जल्द ही नया स्टॉक मिलेगा. लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्थिति इसके उलट है. कई ब्लॉकों में कई दिनों समितियों में कोई खेप नहीं पहुंची. किसान सवाल उठा रहे हैं कि जब ट्रक लोड होकर आ रहे हैं तो समितियों तक खाद क्यों नहीं पहुंच रही.

Read More: Fatehpur UPPCL News: बिजली विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप, बाबू डमी अकाउंट के जरिए करता है खेल, होगी जांच

किसानों की फसल पर संकट, टूटता जा रहा है भरोसा

डीएपी की कमी से किसानों की गेहूं और चना की बुआई प्रभावित हो रही है. जिन किसानों ने ऊंचे दामों पर खाद खरीदी है, वे आर्थिक रूप से टूट रहे हैं. बाकी किसान इंतजार में हैं कि सरकार कोई ठोस कदम उठाए. किसानों का कहना है कि हर साल यही हाल होता है, लेकिन इस बार महंगाई और कालाबाजारी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. प्रशासनिक चुप्पी ने किसानों के भरोसे को हिला दिया है. वहीं कई किसान मजबूरी में प्राइवेट महंगी खाद खरीदने को मजबूर हैं.

Read More: Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट

08 Nov 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

फतेहपुर में डीएपी खाद की किल्लत: समितियों में खाली गोदाम, प्राइवेट दुकानों पर 1800 में हो रही खुलेआम बिक्री

Farehpur DAP News: फतेहपुर जिले में रबी सीजन की बुआई में लगे किसानों के सामने डीएपी खाद की किल्लत सबसे बड़ी चुनौती बन गई है. समितियों में गोदाम खाली हैं, जबकि निजी दुकानदार खुलेआम मनमाने दामों पर खाद बेच रहे हैं. सरकारी रेट 1350 रुपए प्रति बोरी तय है, लेकिन बाजार में यही खाद 1800 रुपए में बिक रही है. बावजूद इसके प्रशासन केवल “पर्याप्त स्टॉक” का दावा कर रहा है.

किसानों को नहीं मिल रही डीएपी, समितियों में हाहाकार

जिले की सहकारी समितियों पर डीएपी खाद का संकट गहराता जा रहा है. किसान सुबह से लाइन में लगते हैं लेकिन दोपहर तक उन्हें सिर्फ निराशा हाथ लगती है. समितियों के गोदामों में खाद का स्टॉक खत्म हो चुका है, किसी समिति है अगर खाद है भी तो वहां किसानों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है. जिसके चलते किसानों को अपनी फसल की बुआई में देरी करनी पड़ रही है. किसानों का कहना है कि प्रशासन सिर्फ बयान दे रहा है, मदद नहीं.

निजी दुकानों पर 1800 रुपए में डीएपी की बिक्री

जहां सरकारी समितियां “खाली” हैं, वहीं जिले की निजी खाद दुकानों में डीएपी खाद धड़ल्ले से 1800 रुपए प्रति बोरी में बेची जा रही है. सरकारी रेट 1350 रुपए तय होने के बावजूद कोई नियंत्रण नहीं है. किसानों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें यही महंगी खाद खरीदनी पड़ रही है, वरना बुआई पूरी तरह रुक जाएगी. कई दुकानदार खुलेआम यह दलील दे रहे हैं कि उन्हें भी “ऊंचे दामों पर माल मिल रहा है”.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो, फिर भी प्रशासन खामोश

फतेहपुर में कई किसानों ने निजी दुकानों पर डीएपी की मनमानी बिक्री के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं. इन वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुकानदार खुलेआम तय मूल्य से ज्यादा वसूल रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है. किसानों का आरोप है कि जिला स्तर पर मिलीभगत के कारण शिकायतों को दबा दिया जाता है.

प्रशासन के दावे और जमीनी सच्चाई में फर्क

जिला प्रशासन का दावा है कि फतेहपुर में डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जिन समितियों में स्टॉक नहीं है वहां जल्द ही नया स्टॉक मिलेगा. लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्थिति इसके उलट है. कई ब्लॉकों में कई दिनों समितियों में कोई खेप नहीं पहुंची. किसान सवाल उठा रहे हैं कि जब ट्रक लोड होकर आ रहे हैं तो समितियों तक खाद क्यों नहीं पहुंच रही.

किसानों की फसल पर संकट, टूटता जा रहा है भरोसा

डीएपी की कमी से किसानों की गेहूं और चना की बुआई प्रभावित हो रही है. जिन किसानों ने ऊंचे दामों पर खाद खरीदी है, वे आर्थिक रूप से टूट रहे हैं. बाकी किसान इंतजार में हैं कि सरकार कोई ठोस कदम उठाए. किसानों का कहना है कि हर साल यही हाल होता है, लेकिन इस बार महंगाई और कालाबाजारी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. प्रशासनिक चुप्पी ने किसानों के भरोसे को हिला दिया है. वहीं कई किसान मजबूरी में प्राइवेट महंगी खाद खरीदने को मजबूर हैं.

Latest News

Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक...
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us