Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में किसान की हत्या ! ट्यूबवेल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में किसान की हत्या ! ट्यूबवेल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 
फतेहपुर में किसान की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बीती रात एक किसान की हत्या कर दी गई. घटना सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है.

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर में रविवार की देर रात खेत में पानी लगाने गए किसान का हत्यायुक्त शव ट्यूबवेल में पड़ा मिला. जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए. घटना सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) क्षेत्र की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और अलग-अलग एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है.

चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

फतेहपुर (Fatehpur) के सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव निवासी किसान राम सिंह (40) बीती रात के करीब 9 बजे खेत में पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल गए थे. बताया जा रहा है कि देर रात जब फोन नहीं उठा तो परिजन नलकूप पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए.

किसान राम सिंह का शव चारपाई पर पड़ा मिला और गले पर धारदार हथियार के निशान थे. इस हालत में देख कर चारों ओर हड़कंप मच गया घर वाले रोने बिलखने लगे. सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस जांच में जुटी, जल्द होगी गिरफ्तारी

रात करीब 1 बजे सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में हत्या का मामला सामने आया है, लेकिन अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल सका है. परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. 

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि"परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिल गई है पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा" गांव में इस हत्या से दहशत का माहौल है, वहीं परिजन सदमे में हैं. पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और किसान की हत्या के पीछे के मकसद को तलाशने में जुटी है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

हत्या के पीछे रंजिश या कुछ और, सीडीआर खंगाल रही पुलिस

पुलिस जांच के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा हो सकता है. पुलिस किसान के मोबाइल का सीडीआर खंगालने में जुटी हुई है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर जल्द ही अपराधियों की पहचान हो सकती है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश है. लोग मांग कर रहे हैं कि हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सख्त सजा दी जाए.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us