Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर किसान को बीच सड़क पीटा ! होटल में घुस कर बचाई जान

Fatehpur News: फतेहपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर किसान को बीच सड़क पीटा ! होटल में घुस कर बचाई जान
फतेहपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर किसान को जमकर मारा पीटा : Image video Grab

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक किसान को बीच सड़क छेड़खानी का विरोध करना भारी पड़ गया. अराजक तत्वों जमकर उसकी पिटाई कर दी. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के पास की है.

Fatehpur News: यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वाड (Anti Romeo squad) का गठन किया था लेकिन अराजक तत्वों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. ताजा मामला बुधवार शाम फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली क्षेत्र का है.

जहां किशोरियों से बीच सड़क छेड़खानी का विरोध करने पर एक किसान को कई लोगों ने जमकर पीटा. बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान युवक जान बचाते हुए एक होटल में घुस गया. घटना में पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है.

जब पास खड़े किसान ने शोहदों को छेड़खानी से रोका

फतेहपुर (Fatehpur) मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के बुधईयापुर निवासी दिनेश सिंह पुत्र शिवकरन सिंह पेशे से एक किसान हैं. बुधवार को निजी काम से शहर आए थे. बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वो सदर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के पास बने होटल के सामने खड़े थे तभी दो किशोरियां साइकिल चलाते हुए जा रही थीं.

आरोप है कि बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और अचानक गाड़ी रोकते हर लड़कियों से छेड़खानी करने लगे. तहरीर में दिनेश सिंह कहते हैं जब मैंने उनका विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए कई और अराजक तत्वों को बुला लिया. 

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

किसान के ऊपर राह चलते ताबड़तोड़ हमला

दिनेश कहते हैं कि छेड़खानी से आहत दोनो किशोरियां रोने लगी दिलासा देते हुए उनको घर छोड़ने की बात कही तभी अचानक शोहदों के साथ बड़ी संख्या में अराजक तत्व वहां आकर मारपीट करने लगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

बताया जा रहा है कि पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना कैद हो गई है. किसान को बीच सड़क इतना मारा की उसे होटल में घुस कर जान बचानी पड़ी. हालाकि युगान्तर प्रवाह किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

छेड़खानी और मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा..

भीड़ से जना बचाकर भागे दिनेश सिंह देर शाम कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर न्याय की बात कही. कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय कहते हैं कि तहरीर लेकर युवक को मेडिकल के लिए भेजा गया है. जांच करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us