Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज के छात्रों में जमकर मारपीट ! 6 छात्रों का निष्कासन

Fatehpur News: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज के छात्रों में जमकर मारपीट ! 6 छात्रों का निष्कासन
फतेहपुर के मेडिकल कॉलेज के छात्रों में मारपीट 6 छात्रों का निष्कासन: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर मेडिकल कॉलेज (Fatehpur Medical College) के छात्रों में जमकर मारपीट हो गई. सीनियर छात्रों ने जूनियर को इतना मारा कि मेडिकल कराना पड़ा. प्राचार्य (Principal) ने आधा दर्जन छात्रों को निष्कासित कर दिया है.

Fatehpur News: फतेहपुर के अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ हॉस्टल में जमकर मारपीट की. घटना सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे की है.

बताया जा रहा है कि शाम 6 बजे छात्रों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया. पीड़ित छात्रों ने प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है.

मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी में पहले हुई थी झड़प 

फतेहपुर (Fatehpur) के मेडिकल कॉलेज के MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र संयम कुमार (19) पिता आनंद पाल और अक्षत कुमार (22) पिता प्रवीण कुमार के साथ थर्ड ईयर के कुछ छात्रों ने किसी बात को लेकर जमकर मारपीट की. जानकारी के मुताबिक रविवार को कॉलेज की लाइब्रेरी में इनकी बीच झड़प हुई थी लेकिन बाद में मामला शांत हो गया.

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर गुस्साए सीनियर छात्रों ने दोनों जूनियरों को जमकर मारा पीटा. आरोप है कि रैगिंग को लेकर झगड़ा हुआ है. हालाकि कुछ डॉक्टरों ने रैगिंग से साफ इनकार किया है. 

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

देर शाम जिला अस्पताल में हुआ छात्रों का मेडिकल

मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद जिला अस्पताल पहुंचे पीड़ित छात्रों ने अपनी मेडिकल जांच कराते हुए अपना उपचार कराया. ईएमओ डॉ राजेश कुमार ने बताया कि दो मेडिकल कॉलेज के छात्रों का मेडिकल किया गया है देखने में तो गंभीर चोट नहीं है लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

प्राचार्य ने आधा दर्जन छात्रों का किया निष्कासन 

फतेहपुर के मेडिकल कॉलेज में छात्रों के साथ हुई मारपीट के सम्बन्ध में प्राचार्य डॉ आरपी सिंह ने कहा कि थर्ड ईयर के छात्रों ने फर्स्ट ईयर के छात्रों के साथ मारपीट की है. पीड़ित छात्रों के शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए 6 छात्रों को तत्काल हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है. त्रिस्तरीय जांच कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us