Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के युवक ने पास की NEET PG 2024 की परीक्षा ! इस तरीके से की थी पढ़ाई

Fatehpur News: फतेहपुर के युवक ने पास की NEET PG 2024 की परीक्षा ! इस तरीके से की थी पढ़ाई
फतेहपुर के डॉ. राशिद रहमान ने पास की Neet Pg 2024: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले डॉ. राशिद रहमान (Dr Rashid Rahman) ने NEET PG 2024 की परीक्षा पास करके अपने जिले का मान बढ़ाया है. जानिए उनकी सफलता का राज

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर ने आजादी की लड़ाई से लेकर सफलता के हर शिखर में अपना सिक्का जमाया है. इस वसुंधरा से निकले न जाने कितने ही होनहारों ने देश विदेश में रहते हुए जिले का मस्तक ऊंचा किया है. सिविल सर्विसेज से लेकर वैज्ञानिक या फिर देश की सरहद में झंडा बुंलद करने की बात हो यहां के युवा कभी पीछे नहीं हटे.

ऐसे ही एक युवा राशिद रहमान (Dr Rashid Rahman) हैं जो डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहते हैं. खखरेरू (Khakhreru) के रहने वाले इस युवक ने नीट पीजी (Neet Pg 2024) की परीक्षा में ऑल इंडिया 2900 रैंक अर्जित करते हुए अपने क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है.

खखरेरू के रहने वाले हैं डॉ राशिद रहमान 

फतेहपुर (Fatehpur) के विजयीपुर ब्लॉक के खखरेरू (Khakhreru) कस्बे के मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में डॉ राशिद रहमान (Dr Rashid Rahman) बचपन से ही मेधावी थे. उनके पिता का नाम कमरुल हसन है. जानकारी के मुताबिक राशिद की प्रारंभिक शिक्षा मध्य प्रदेश में रहकर हुई है.

बताया जा रहा है कि इनके एक मामा नौशाद अहमद वहीं अपना व्यापार करते हैं. परिवार के लोग राशिद को इंजीनियर बनाना चाहते थे लेकिन लोगों को नया जीवन देने के लिए इन्होंने डॉक्टरी के पेशे को चुना. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

2017 ने नीट यूजी पास कर किया एमबीबीएस 

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से इंटर पास करने के बाद राशिद ने साल 2017 की Neet Ug परीक्षा फर्स्ट अटेम्प्ट में निकालते हुए 400 वीं रैंक अर्जित की. जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से अपना MBBS कंप्लीट किया. इसके बाद इन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखी.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Neet PG की परीक्षा में इस प्रकार पाई सफलता

एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद डॉ राशिद रहमान ने आगे की परीक्षा के लिए रणनीति बनाते हुए ऑनलाइन पढ़ाई की और टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखते हुए अपने सब्जेक्ट पर फोकस किया. राशिद करते हैं कि किसी भी परीक्षा को निकालने के लिए रिवीजन राइटिंग और टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

इनमें से किसी में भी फोकस नहीं हुआ तो आप परीक्षा क्रैक नहीं कर सकते हो. कड़ी मेहनत करते हुए राशिद ने ऑल इंडिया 2900 रैंक अर्जित करते हुए उन्होंने जनपद का मान बढ़ाया है. राशिद ने इस सफलता के लिए सभी का योगदान होना बताया है. 

भांजे की सफलता सुनकर जब खुश हुए मम्मा 

नीट पीजी की परीक्षा में भांजे की सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. मिठाई बांटकर सभी इस खुशी में शरीक हुए. उनके मामा इरशाद सिद्दीकी कहते हैं कि उनका भांजा उन्हें प्यार से मम्मा बुलाता है. नीट परीक्षा में सफल होने के बाद उसने तुरंत फोन करने शुभ समाचार बताकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us