Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी ! पुजारी समेत दो लोगों की ईंट से कूंचकर हत्या, इलाके में दहशत

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी ! पुजारी समेत दो लोगों की ईंट से कूंचकर हत्या, इलाके में दहशत
फतेहपुर में डबल मर्डर से हड़कंप पुजारी समेत दो की हत्या एक गंभीर: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो दिल दहला देने वाली घटनाओं में एक पुजारी समेत दो लोगों की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई. दोनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है. इलाके में दहशत का माहौल है.

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर जिले से सोमवार रात और मंगलवार भोर पहर दिल दहला देने वाली दो अलग-अलग हत्या की घटनाएं सामने आईं हैं, जिनमें एक पुजारी समेत दो लोगों की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इन वीभत्स वारदातों के चलते जिले भर में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, हमले में घायल एक सेवादार को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है.

मंदिर परिसर में सोते समय पुजारी की हत्या, सेवादार गंभीर

पहली वारदात थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के बिलंदा गांव स्थित बालाजी मंदिर परिसर में हुई. बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय पुजारी कृष्ण गोविंद तिवारी उर्फ धुन्ना बीते दो दशकों से मंदिर की सेवा कर रहे थे.

मंगलवार की भोर पहर करीब 4 बजे गांव का ही एक युवक राजू पासवान मंदिर पहुंचा और बरामदे में चारपाई पर सो रहे पुजारी पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिया. हमले में पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं, पुजारी के बगल में सो रहे मंदिर के सेवादार अवधेश प्रजापति पर भी आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल सेवादार को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया. ग्रामीणों द्वारा सुबह खून से लथपथ हालत में दोनों को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

गाजीपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

दूसरी दिल दहला देने वाली घटना गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) क्षेत्र के शाह कस्बे के ककरईया मोहल्ले में हुई, जहां 48 वर्षीय लवकुश, जो खेती-किसानी करते थे, अपने ही भतीजों के हाथों मारे गए. बीती रात लवकुश के भतीजे मदन और शेरा शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

शोर सुनकर लवकुश बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन नशे में धुत दोनों ने चाचा पर ही हमला कर दिया. पास में पड़ी ईंट से सिर पर किए गए प्रहार में लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

पुलिस ने तीनों आरोपियों को लिया हिरासत में, जांच जारी

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही फतेहपुर एसपी अनूप कुमार सिंह (IPS Anoop Kumar Singh) समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं. एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इलाके में तनाव, ग्रामीणों में डर का माहौल

इन दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us