Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आयुष्मान भारत दिवस: फतेहपुर में विधायक ने बांटे गोल्डन कार्ड, कई अस्पतालों को मिला सम्मान

फतेहपुर में आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर आयुष्मान मित्र प्रतिला त्रिपाठी को सम्मानित करते विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, प्रिंसिपल आर पी मौर्य, सीएमओ डॉ राजीव नयन गिरी, एसीएमओ डॉ पीके सिंह, सीएमएस डॉ राजेश कुमार

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर में आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मंगलवार को जिला पुरुष चिकित्सालय में भव्य कार्यक्रम हुआ. विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए और कई सरकारी व निजी अस्पतालों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरपी मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरी सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे.

Fatehpur News: आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर फतेहपुर में जिला पुरुष चिकित्सालय में इसे धूमधाम से मनाया गया. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सात वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद की विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे. इस मौके पर लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए और योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अस्पतालों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में हुई बड़ी भागीदारी

जिला पुरुष चिकित्सालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरपी मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरी, एसीएमओ डॉ पीके सिंह, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राजेश कुमार, डॉ नरेश विशाल समेत स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे. इस दौरान नोडल चिकित्साधिकारी व आयुष्मान टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई.

लाभार्थियों को मिले गोल्डन कार्ड

कार्यक्रम के दौरान ने योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड प्रदान किए. कार्ड पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी. इस योजना का मकसद गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

चयनित अस्पतालों का हुआ सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में बेहतर कार्य करने वाले पांच निजी अस्पतालों और पांच सरकारी अस्पतालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें जिला पुरुष चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजुहा, बिंदकी, अमौली व हथगाम शामिल रहे. वहीं निजी अस्पतालों में रायसीना हॉस्पिटल, लाइफ लाइन, आमा हॉस्पिटल, आर पी मिश्रा हॉस्पिटल और कृष्णा हॉस्पिटल को सम्मानित किया गया.

Read More: Shiksha Mitra News: पिता नहीं रहे, लेकिन अकेला नहीं है परिवार, शिक्षामित्र की बेटी की शादी के लिए साथियों ने बढ़ाया हाथ

नोडल और जिला स्वास्थ्य टीम को मिली सराहना

कार्यक्रम के दौरान नोडल चिकित्साधिकारी, जनपद आयुष्मान टीम और जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की विशेष सराहना की गई. मेडिकल कॉलेज फतेहपुर और जिला अस्पताल की टीम की भी प्रशंसा की गई, जिन्होंने आयुष्मान भारत योजना को ज़मीन पर सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई.

Read More: Fatehpur News: पत्नी को पद दिलाने के लिए मुखलाल पाल को दिए थे 25 लाख, DIOS से लेकर शिक्षक संघ अध्यक्ष तक लगे आरोप

आयुष्मान मित्र भी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कार्यरत आयुष्मान मित्रों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिला पुरुष अस्पताल की प्रमिला त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया. स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें योजना की रीढ़ बताया गया.

Read More: UP के इस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड: प्लेटफार्म बदलते ही मची अफरा-तफरी, 2 डिप्टी स्टेशन मास्टर सस्पेंड

24 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

आयुष्मान भारत दिवस: फतेहपुर में विधायक ने बांटे गोल्डन कार्ड, कई अस्पतालों को मिला सम्मान

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर फतेहपुर में जिला पुरुष चिकित्सालय में इसे धूमधाम से मनाया गया. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सात वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद की विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे. इस मौके पर लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए और योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अस्पतालों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में हुई बड़ी भागीदारी

जिला पुरुष चिकित्सालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरपी मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरी, एसीएमओ डॉ पीके सिंह, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राजेश कुमार, डॉ नरेश विशाल समेत स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे. इस दौरान नोडल चिकित्साधिकारी व आयुष्मान टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई.

लाभार्थियों को मिले गोल्डन कार्ड

कार्यक्रम के दौरान ने योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड प्रदान किए. कार्ड पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी. इस योजना का मकसद गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

चयनित अस्पतालों का हुआ सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में बेहतर कार्य करने वाले पांच निजी अस्पतालों और पांच सरकारी अस्पतालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें जिला पुरुष चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजुहा, बिंदकी, अमौली व हथगाम शामिल रहे. वहीं निजी अस्पतालों में रायसीना हॉस्पिटल, लाइफ लाइन, आमा हॉस्पिटल, आर पी मिश्रा हॉस्पिटल और कृष्णा हॉस्पिटल को सम्मानित किया गया.

नोडल और जिला स्वास्थ्य टीम को मिली सराहना

कार्यक्रम के दौरान नोडल चिकित्साधिकारी, जनपद आयुष्मान टीम और जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की विशेष सराहना की गई. मेडिकल कॉलेज फतेहपुर और जिला अस्पताल की टीम की भी प्रशंसा की गई, जिन्होंने आयुष्मान भारत योजना को ज़मीन पर सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई.

आयुष्मान मित्र भी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कार्यरत आयुष्मान मित्रों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिला पुरुष अस्पताल की प्रमिला त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया. स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें योजना की रीढ़ बताया गया.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में एक महिला प्रधानाध्यापिका ने मोहल्ले की महिला और उसके सहयोगियों पर आयोग में पद...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

Follow Us