Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: न्याय के लिए दहाड़ मारकर रोया शख्स, फिर DM कार्यालय के सामने खुद पर डाल लिया पेट्रोल

फतेहपुर के DM कार्यालय के सामने पेट्रोल डालने वाले शख्स दीपक यादव को पकड़ती पुलिस: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में इंसाफ की तलाश में एक पिता ने मंगलवार को ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे प्रशासन को हिला दिया. पत्नी, बेटियों और नातिन के गायब होने से टूटे शख्स ने DM कार्यालय के सामने दहाड़ मारकर रोया और फिर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की.

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में मंगलवार को इंसाफ के लिए तड़पता एक पिता जब DM कार्यालय पहुंचा तो वहां का माहौल अचानक रोंगटे खड़े कर देने वाला हो गया. अपनी पत्नी, दो बेटियों और नातिन के गायब होने से टूटा दीपक यादव न्याय के लिए दहाड़ें मारकर रोने लगा और अचानक खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया. हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जान बचा ली.

पत्नी, बेटियों और नातिन के गायब होने से टूटा पिता

किशनपुर थाना क्षेत्र के बरैची गांव निवासी दीपक यादव ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है. उसने बताया कि 25 अक्टूबर को उसकी पत्नी, दो बेटियां और चार वर्षीय नातिन अचानक घर से लापता हो गईं. देर रात तक जब वे वापस नहीं लौटीं तो पूरे गांव में खोजबीन शुरू की गई. खोज के दौरान दीपक को पता चला कि गांव के ही दो युवकों ने उसके परिवार को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं.

थाने के चक्कर काटते रहा पीड़ित, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

दीपक यादव ने 27 अक्टूबर को किशनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर गांव के दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया. उसका कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज तो की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. कई दिनों तक थाने के चक्कर काटने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया, तो दीपक का भरोसा टूट गया. इंसाफ के लिए दर-दर भटकते हुए वह मानसिक रूप से टूटने लगा.

DM कार्यालय पहुंचा ट्रक ड्राइवर, दहाड़ मारकर रोया

मंगलवार दोपहर दीपक यादव हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में DM कार्यालय के सामने पहुंचा. वहां मौजूद लोगों के सामने वह अचानक फफक कर रोने लगा और प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाने लगा. उसकी दहाड़ें सुनकर पूरा परिसर सन्न रह गया. लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में दरोगा के खाते से उड़ गई 10 लाख की रकम ! थाने पहुंच कर कराई एफआईआर

सुरक्षाकर्मियों ने बचाई जान, DM परिसर में मचा हड़कंप

जैसे ही दीपक ने माचिस जलाने की कोशिश की, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी दौड़ पड़े और उसके हाथ से माचिस छीन ली. मौके पर अफरातफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. सुरक्षा टीम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, उसके बाद उसे डीएम के सामने ले जाया गया जहां उससे न्याय की बात कही गई. बाद में सीओ सिटी गौरव शर्मा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दीपक को कोतवाली भेज दिया.

Read More: Who Is Pankaj Chaudhary: कौन हैं पंकज चौधरी, जो बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के 18वें बीजेपी अध्यक्ष, कल हो सहती है घोषणा

पुलिस बोली– गुमशुदगी दर्ज, जांच जारी है

डीएसपी सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि युवक की पत्नी और बेटियों के लापता होने की शिकायत किशनपुर थाने में दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि दीपक यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश की थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गुमशुदा परिवार की तलाश में टीमें लगाई गई हैं.

Read More: Fatehpur News: सरकंडी में जांच के दौरान बवाल ! प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं में चलीं लाठियां, जान बचाकर भागी टीम

04 Nov 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: न्याय के लिए दहाड़ मारकर रोया शख्स, फिर DM कार्यालय के सामने खुद पर डाल लिया पेट्रोल

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में मंगलवार को इंसाफ के लिए तड़पता एक पिता जब DM कार्यालय पहुंचा तो वहां का माहौल अचानक रोंगटे खड़े कर देने वाला हो गया. अपनी पत्नी, दो बेटियों और नातिन के गायब होने से टूटा दीपक यादव न्याय के लिए दहाड़ें मारकर रोने लगा और अचानक खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया. हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जान बचा ली.

पत्नी, बेटियों और नातिन के गायब होने से टूटा पिता

किशनपुर थाना क्षेत्र के बरैची गांव निवासी दीपक यादव ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है. उसने बताया कि 25 अक्टूबर को उसकी पत्नी, दो बेटियां और चार वर्षीय नातिन अचानक घर से लापता हो गईं. देर रात तक जब वे वापस नहीं लौटीं तो पूरे गांव में खोजबीन शुरू की गई. खोज के दौरान दीपक को पता चला कि गांव के ही दो युवकों ने उसके परिवार को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं.

थाने के चक्कर काटते रहा पीड़ित, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

दीपक यादव ने 27 अक्टूबर को किशनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर गांव के दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया. उसका कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज तो की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. कई दिनों तक थाने के चक्कर काटने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया, तो दीपक का भरोसा टूट गया. इंसाफ के लिए दर-दर भटकते हुए वह मानसिक रूप से टूटने लगा.

DM कार्यालय पहुंचा ट्रक ड्राइवर, दहाड़ मारकर रोया

मंगलवार दोपहर दीपक यादव हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में DM कार्यालय के सामने पहुंचा. वहां मौजूद लोगों के सामने वह अचानक फफक कर रोने लगा और प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाने लगा. उसकी दहाड़ें सुनकर पूरा परिसर सन्न रह गया. लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा.

सुरक्षाकर्मियों ने बचाई जान, DM परिसर में मचा हड़कंप

जैसे ही दीपक ने माचिस जलाने की कोशिश की, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी दौड़ पड़े और उसके हाथ से माचिस छीन ली. मौके पर अफरातफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. सुरक्षा टीम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, उसके बाद उसे डीएम के सामने ले जाया गया जहां उससे न्याय की बात कही गई. बाद में सीओ सिटी गौरव शर्मा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दीपक को कोतवाली भेज दिया.

पुलिस बोली– गुमशुदगी दर्ज, जांच जारी है

डीएसपी सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि युवक की पत्नी और बेटियों के लापता होने की शिकायत किशनपुर थाने में दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि दीपक यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश की थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गुमशुदा परिवार की तलाश में टीमें लगाई गई हैं.

Latest News

यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश में जमीन और संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया...
फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना
आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की मांग ! सड़क से लेकर पार्क तक, जाने क्या है इस प्रस्ताव में
UP Weather News: यूपी में कुदरत का करिश्मा ! मार्च बना दिसंबर, कई जिलों में छाया भयंकर कोहरा
Kal Ka Rashifal: किस राशि के जातक की बदलेगी किस्मत, इनको हो सकती है बड़ी परेशानी
UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल

Follow Us