Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी में अब TET परीक्षा देने के लिए जेब अधिक ढीली करनी होगी, आवेदन शुल्क तीन गुना बढ़ाने की तैयारी

यूपी में अब TET परीक्षा देने के लिए जेब अधिक ढीली करनी होगी, आवेदन शुल्क तीन गुना बढ़ाने की तैयारी
यूपी में अब TET आवेदन शुक्ल तीन गुना बढ़ाने की तैयारी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब जेब और भी ढीली करनी पड़ेगी. प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आवेदन शुल्क तीन गुना बढ़ाने की तैयारी है. आयोग ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, जिसके बाद हड़कंप मचा है.

UP TET New Fees: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी-टीईटी अब केवल ज्ञान और तैयारी की परीक्षा नहीं रही, बल्कि यह जेब की ताकत की भी जाँच बनती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक जहां उम्मीदवारों को 600 रुपये देकर आवेदन करने का मौका मिलता था, वहीं अब यह शुल्क सीधे 1700 रुपये तक पहुंच सकता है. यानि शिक्षक बनने का सपना अब “पढ़ाई से पहले पैसों की ताकत” से गुजरेगा. आयोग ने शासन को यह प्रस्ताव भेज दिया है और तर्क दिया है कि परीक्षा शुचितापूर्ण कराने में खर्च ज्यादा हो रहा है.

शुचितापूर्ण परीक्षा या महंगी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का कहना है कि जून 2024 में शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने में अधिक धन खर्च होता है. सवाल यह है कि पारदर्शिता की कीमत आखिर जनता की जेब से क्यों वसूली जाए? अभ्यर्थियों का कहना है कि पढ़ाई से पहले परीक्षा ही महंगाई की मार से दबा रही है.

600 से सीधे 1700 रुपये: जेब पर भारी बोझ

अभी तक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए आवेदन शुल्क 600-600 रुपये था. लेकिन अब आयोग इसे 1700-1700 रुपये करने की तैयारी में है. यानी यदि कोई अभ्यर्थी दोनों स्तरों की परीक्षा देना चाहता है तो उसे कुल 3400 रुपये जमा करने होंगे. यह रकम गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं है.

आयोग का तर्क: खर्च बढ़ गया

आयोग ने हाल ही में अप्रैल 2025 में लंबित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा कराई थी. उस परीक्षा पर ज्यादा खर्च हुआ, और अब आयोग का कहना है कि UPTET को भी इसी “नए मॉडल” से कराना है. यानी खर्च बढ़ेगा, तो फीस भी बढ़ेगी. शासन ने जब पूछा कि इतना ज्यादा शुल्क क्यों, तो आयोग ने जवाब दिया कि निष्पक्ष परीक्षा की गारंटी देने के लिए यह व्यवस्था करनी जरूरी है.

Read More: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

परीक्षा की तारीख तय, अभ्यर्थियों की नींद उड़ गई

आयोग पहले ही घोषणा कर चुका है कि यूपीटीईटी 29 और 30 जनवरी 2026 को कराई जाएगी. लेकिन जैसे ही आवेदन शुल्क बढ़ाने की खबर आई, तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों की नींद उड़ गई. छात्र संगठन और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े युवा इसे “शिक्षा पर टैक्स” करार दे रहे हैं. उनका कहना है कि यह बढ़ोतरी सीधी लूट है और गरीब तबके के युवाओं के लिए सपना टूटने जैसा है.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

शिक्षा या शोषण? व्यंग्य में निकली आहें

अब तक कहा जाता था कि शिक्षा सबके लिए है. लेकिन आयोग की इस तैयारी ने शिक्षा को “संपन्न वर्ग की संपत्ति” बना दिया है. व्यंग्य में अभ्यर्थी कह रहे हैं “टीईटी अब टीचिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट नहीं, बल्कि ‘टेक्सट्रैक्ट एग्जामिनेशन टेस्ट’ बन गया है, जहां पढ़ाई से ज्यादा पैसों की ताकत चलेगी.”

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us